लग्जरी कार निर्माता Audi (ऑडी) ने सोमवार को एलान किया कि वह 2029 तक जर्मनी में 7,500 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। कंपनी ने इसका कारण बिजनेस चुनौतियां, इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की धीमी मांग और चीन की बढ़ती प्रतिस्पर्धा को बताया है।
यह भी पढ़ें - SUV Sales: जलवायु और एफिशिएंसी संबंधी चिंताओं के बावजूद, भारत अभी भी वैश्विक एसयूवी बिक्री का बड़ा केंद्र
कंपनी ने क्यों उठाया यह कदम
ऑडी के अनुसार, यह छंटनी कुल वैश्विक कार्यबल के लगभग 8 प्रतिशत हिस्से को प्रभावित करेगी। कंपनी ने इसे अपने कारखानों में उत्पादकता, गति और लचीलेपन को बढ़ाने के लिए जरूरी बताया है।
ऑडी, मूलरूप से Volkswagen (फॉक्सवैगन) की सहायक कंपनी है। ऑडी ने अपने बयान में कहा, "आर्थिक परिस्थितियां लगातार कठिन होती जा रही हैं, प्रतिस्पर्धा तेज हो रही है और राजनीतिक अनिश्चितताएं कंपनी के लिए गंभीर चुनौतियां पेश कर रही हैं।"
यह भी पढ़ें - Mercedes-Maybach SL 680: मर्सिडीज-मेबैक SL 680 भारत में लॉन्च, जानें करोड़ों की इस कार की खासियतें