फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Maintenance: 1 Km से 1 लाख Km तक, इंजन चलेगा मक्खन की तरह, बस समय पर करवाते रहें ये 7 काम

Tue, 18 Mar 2025 04:05 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक बाइक की लंबी उम्र के लिए सिर्फ उसे रोजाना चलाना ही काफी नहीं होता, बल्कि समय-समय पर कुछ जरूरी चीजों की देखभाल भी करनी पड़ती है।
विज्ञापन
1 of 8
जानें बाइक की जरूरी मेंटेनेंस टिप्स - फोटो : KTM
अगर आप चाहते हैं कि आपकी बाइक बिना किसी दिक्कत के सालों तक बढ़िया परफॉर्म करे और इंजन हमेशा मक्खन की तरह चले, तो सही मेंटेनेंस बहुत जरूरी है। एक बाइक की लंबी उम्र के लिए सिर्फ उसे रोजाना चलाना ही काफी नहीं होता, बल्कि समय-समय पर कुछ जरूरी चीजों की देखभाल करनी पड़ती है। अगर आप अपनी बाइक की सही केयर करते हैं, तो यह लाखों किलोमीटर तक बिना झंझट के चलेगी। आइए जानते हैं उन 7 जरूरी चीजों के बारे में, जो आपकी बाइक को हमेशा दमदार बनाए रखेंगी।
विज्ञापन

2 of 8
Engine Oil - फोटो : Freepik
इंजन ऑयल समय पर बदलें
इंजन ऑयल को बाइक का खून कहा जाता है। अगर इसे समय पर नहीं बदला गया तो इंजन की परफॉर्मेंस धीरे-धीरे कम होने लगती है और माइलेज भी घटने लगता है। आमतौर पर हर 2500-3000 किमी पर इंजन ऑयल बदलना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 8
एयर फिल्टर की सफाई जरूरी - फोटो : Bajaj
एयर फिल्टर की सफाई जरूरी
एयर फिल्टर इंजन में जाने वाली हवा को साफ करता है। अगर यह गंदा हो गया तो इंजन में सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंचेगी, जिससे परफॉर्मेंस और माइलेज पर असर पड़ेगा। हर 5000-6000 किमी पर इसे साफ करें और जरूरत पड़ने पर बदलवा लें।

4 of 8
स्पार्क प्लग पर नजर रखें - फोटो : बजाज ऑटो
स्पार्क प्लग पर नजर रखें
स्पार्क प्लग इंजन को स्टार्ट करने में अहम भूमिका निभाता है। अगर यह खराब हो जाए तो बाइक स्टार्ट होने में दिक्कत आने लगती है। इसे सर्विसिंग के समय जरूर चेक कराएं और खराब होने पर बदलें।
विज्ञापन

5 of 8
ऑयल फिल्टर बदलना न भूलें - फोटो : Bajaj Auto
ऑयल फिल्टर बदलना न भूलें
इंजन ऑयल को साफ रखने के लिए ऑयल फिल्टर जरूरी होता है। अगर यह पुराना हो गया तो इंजन में गंदगी जाने लगेगी और उसकी परफॉर्मेंस डाउन हो जाएगी। हर 5000-7000 किमी के बाद इसे बदलना जरूरी है।
विज्ञापन

6 of 8
चेन और स्प्रॉकेट की सही देखभाल करें - फोटो : Triumph Motorcycles
चेन और स्प्रॉकेट की सही देखभाल करें
बाइक की स्पीड और पिकअप बनाए रखने के लिए चेन और स्प्रॉकेट की देखभाल जरूरी है। इसे समय-समय पर लुब्रिकेट करें और ढीला होने पर टाइट करवाएं।
विज्ञापन

7 of 8
ब्रेक शूज की जांच करें - फोटो : Kawasaki
ब्रेक शूज की जांच करें
अगर ब्रेक शूज घिस गए तो ब्रेकिंग परफॉर्मेंस खराब हो सकती है और एक्सीडेंट का खतरा बढ़ सकता है। हर 5000-8000 किमी पर इन्हें जरूर चेक करवाएं।
विज्ञापन

8 of 8
क्लच, ब्रेक और थ्रॉटल केबल सही रखें - फोटो : HeroMotocorp
क्लच, ब्रेक और थ्रॉटल केबल सही रखें
अगर बाइक की केबल्स सही स्थिति में नहीं हैं तो राइडिंग एक्सपीरियंस खराब हो सकता है। इनकी सफाई और लुब्रिकेशन पर ध्यान दें और जरूरत पड़ने पर बदलवाएं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें