फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Volkswagen: रेनो-निसान के बाद अब फॉक्सवैगन रूस में कारोबार बंद करने की बना रही है योजना, तलाश कर रही खरीदार

Thu, 20 Oct 2022 07:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Volkswagen Plant - फोटो : For Reference Only
Volkswagen (फॉक्सवैगन) रूस में अपना कारोबार बंद करने वाली लेटेस्ट विदेशी कार निर्माता हो सकती है। जर्मन मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कार निर्माता रूस और यूक्रेन के बीच उग्र युद्ध के बीच अपने अरबों के कारोबार को बेचने के लिए खरीदारों की तलाश कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, फॉक्सवैगन युद्ध की आंच महसूस कर रहा है और दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने पर हर बार परिचालन फिर से शुरू करना मुश्किल हो रहा है। हाल ही में, जापानी कार निर्माता निसान ने अपने रूस के कारोबार को बंद कर दिया और अपने प्लांट को बेच दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
Volkswagen Plant - फोटो : For Reference Only
जर्मन अखबार फ्रैंकफर्टर ऑलगेमाइन ने बताया कि फॉक्सवैगन समूह रूस में अपने कारखाने को बेचने के लिए एक निवेशक की तलाश कर रहा है। रिपोर्ट्स ने जर्मन ऑटो दिग्गज के अंदर एक सूत्र के हवाले से कहा, "संघर्ष में हर बढ़ोतरी के साथ, नजदीकी भविष्य में हमारे वहां फिर से उत्पादन करने में सक्षम होने की संभावना कम हो जाती है।" जर्मन मीडिया के अनुसार, प्लांट खरीदने के इच्छुक निवेशकों में चीनी और रूसी कंपनियां शामिल हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Volkswagen Plant - फोटो : For Reference Only
जर्मन ऑटो दिग्गज की कलुगा में स्थित रूसी प्लांट है। एक अरब यूरो के निवेश से बनाई गई यह प्लांट फॉक्सवैगन टिगुआन और स्कोडा ऑक्टेविया जैसी कारों का निर्माण करती है। फॉक्सवैगन ने 2009 में रूस में कलुगा प्लांट में परिचालन शुरू किया था। रूस द्वारा इस साल की शुरुआत में यूक्रेन पर आक्रमण करने का फैसला करने के बाद, फॉक्सवैगन कई विदेशी कार निर्माताओं में से था, जिन्होंने देश में उत्पादन को निलंबित कर दिया था। 

4 of 5
Volkswagen Plant - फोटो : For Reference Only
हाल ही में, फॉक्सवैगन ने Gaz (गज) नाम के एक स्थानीय निर्माता के साथ अपनी साझेदारी को भी खत्म कर दिया, जिसने रूसी बाजार के लिए फॉक्सवैगन के कुछ मॉडल तैयार किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : For Reference Only
अगर फॉक्सवैगन रूस छोड़ने का फैसला करता है, तो वह फ्रांसीसी ऑटो दिग्गज रेनो और हाल ही में जापानी कार निर्माता निसान के रास्ते पर चलेगी। रेनो ने इस साल मई में रूस से बाहर निकलकर अपनी रूसी सहायक कंपनी को मास्को नगरपालिका को बेच दिया। इसने Avtovaz (अवतोवाज) में अपनी हिस्सेदारी एक रूसी सरकारी निकाय को एक यूरो की टोकन राशि में बेच दी, जिसमें कुल मिलाकर 2.2 अरब यूरो का नुकसान हुआ। निसान को भी 687 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ क्योंकि उसने रूसी कारोबार को सिर्फ एक यूरो में बेच दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें