वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी VinFast Auto India (विनफास्ट ऑटो इंडिया) ने भारत में अपना अब तक का सबसे बड़ा शोरूम चेन्नई के टेयनामपेट इलाके में खोला है। यह शोरूम भारत में कंपनी की बढ़ती मौजूदगी का हिस्सा है, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) सेक्टर में कंपनी की बड़ी विस्तार योजना शामिल है।
4,700 स्क्वायर फीट में फैला शोरूम
करीब 4,700 वर्ग फीट में फैला यह शोरूम मानसरोवर मोटर्स द्वारा संचालित किया जा रहा है। यह विनफास्ट की तमिलनाडु में पहली डीलरशिप है और पूरे भारत में प्रस्तावित 35 शोरूम्स में से सबसे बड़ा है। इस शोरूम में कंपनी की अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी VF 6 और VF 7 डिस्प्ले पर होंगी। ताकि ग्राहक इन गाड़ियों को नजदीक से देख और समझ सकें।
यह भी पढ़ें - Guinness World Record: लुसिड ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में तय की 1,205 किमी की दूरी