अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : एएनआई (फाइल)
ट्रंप की धमकी: 30% टैरिफ 1 अगस्त से लागू करने की चेतावनी
शनिवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अगर अमेरिका और उसके व्यापार साझेदारों के बीच समझौता नहीं होता है तो वह 1 अगस्त से यूरोप और मैक्सिको से आने वाले आयात पर 30 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे। हफ्तों चली बातचीत के बावजूद जब कोई बड़ा व्यापार समझौता नहीं हो पाया, तो ट्रंप का यह बयान सामने आया, जिससे बाजार में हलचल मच गई।
क्या है विश्लेषकों की राय
मॉर्निंगस्टार के मुख्य इक्विटी रणनीतिकार माइकल फील्ड ने कहा कि बाजार ने इस खबर को निगेटिव तौर पर जरूर लिया है। लेकिन अभी इसे पूरी तरह गंभीरता से नहीं लिया गया है। उनके मुताबिक, निवेशक मान रहे हैं कि यह बातचीत की शुरुआत भर है और आने वाले हफ्तों में स्थिति में सुधार हो सकता है।
यह भी पढ़ें - Hyundai Aura S AMT: ह्यूंदै ऑरा को मिला नया ऑटोमेटेड वेरिएंट, जानें कीमत और क्या है इसमें खास