Jeep Compass
- फोटो : for Reference Only
जीप कंपास फेसलिफ्ट
लॉन्च डेट- 07 जनवरी 2021
फिलहाल मौजूद मॉडल्स के सामने जीप कंपास पिछड़ रही थी। कंपनी काफी टाइम से कंपास के फेसलिफ्ट की लॉन्चिंग की तैयारी कर रही थी। नई फेसलिफ्ट कंपास में केवल कॉस्मेटिक बदलाव ही किए गए हैं। इसमें कंपनी 2.0 लीटर का मल्टीजेट डीजल इंजन देना जारी रखेगी, जो 170 पीएस की अधिकतम पावर और 350 एनएम का टॉर्क देता है, वहीं 1.4 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन 160 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता है। नई जीप में स्लीक एलईडी हेडलैंप्स के साथ नए अलॉय व्हील्स, 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा। नई जीप कंपास 07 जनवरी को लॉन्च होगी। वहीं इसकी एक्स-शोरूम कीमत 16.49 लाख से शुरू है।