Shandong Fengde Bugatti Chiron P8 interior
- फोटो : For Refernce Only
वहीं चीनी नकलची कार की स्पीड भी हैरान करने वाली है। पी8 मात्र 65 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है, जबकि असली शिरॉन की टॉप स्पीड 420 किमी प्रति घंटा तक है। वहीं पी8 सिंगल चार्जिंग में 150 किमी तक की दूरी तय कर सकती है। साथ ही, इसका 220 वोल्ट का चार्जिंग सिस्टम फुल चार्ज होने में 10 घंटे का वक्त लेता है। पी8 में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रेड कार्पेटिंग, 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो एम6 वीडियोज प्ले कर सकता है।