पेट्रोल पंप
- फोटो : Adobe Stock
वाहन मालिकों की चिंताएं और मंत्रालय का जवाब
देशभर में वाहन मालिक यह सवाल उठा रहे हैं कि ज्यादा इथेनॉल मिलावट से उनके वाहनों पर क्या असर पड़ेगा। खासकर पुराने मॉडल जो इस तरह के ईंधन के लिए डिजाइन नहीं हैं। इस पर मंत्रालय ने माना कि इथेनॉल की ऊर्जा क्षमता पेट्रोल से कम होती है, जिससे माइलेज में हल्की कमी आ सकती है। लेकिन उनका कहना है कि यह कमी बहुत मामूली होती है और स्वीकार्य सीमा में रहती है।
अनुमानों के मुताबिक, E10 (10 प्रतिशथ इथेनॉल मिश्रण) के लिए डिजाइन और E20 के लिए कैलिब्रेटेड वाहनों में माइलेज में 1-2 प्रतिशत तक कमी आ सकती है। वहीं, दूसरे प्रकार के वाहनों में यह कमी 3-6 प्रतिशत तक हो सकती है।
यह भी पढ़ें - Ethanol: गडकरी का पेट्रोल लॉबी पर वार, कहा- मुझे एक भी कार दिखाइए जो इथेनॉल से खराब हुई हो