केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने पीएम-ईबस सेवा योजना के तहत इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के लिए टेंडर (निविदाएं) जारी की हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Electric Buses
- फोटो : PTI
योजना के तहत सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) (पीपीपी) मॉडल के तहत 169 शहरों को 10,000 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
3 of 5
Hardeep Singh Puri
- फोटो : PTI
एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पुरी ने कहा कि उनके मंत्रालय के अधिकारी बस निर्माताओं के संपर्क में हैं।
मंत्री ने कहा, "बसें खरीदने के लिए निविदाएं जारी कर दी गई हैं और जनवरी के आखिर तक बोली पूरी हो जाएगी।"
4 of 5
Electric Bus
- फोटो : अमर उजाला
योजना के मुताबिक, इन बसों में यात्रा करने वाले लोग ऑटोमैटिक किराया प्रणाली के जरिए टिकट खरीद सकते हैं।
योजना के तहत इन बसों को चलाने वाले ऑपरेटरों को यात्रा दूरी के आधार पर भुगतान किया जाएगा।