केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि वह वीआईपी कारों पर सायरन बंद करने की योजना बना रहे हैं। वीआईपी वाहनों से लाल बत्ती हटाने के बाद यह केंद्र सरकार का एक और महत्वपूर्ण कदम होगा। हालांकि, उन्होंने सिर्फ सायरन हटाने का ही सुझाव नहीं दिया है। बल्कि मंत्री जी ने जो प्रस्तावित दिया है वह कुछ और भी दिलचस्प है।
विज्ञापन
2 of 4
Ambassador car
गडकरी ने प्रस्ताव दिया है कि वीआईपी कारों पर सायरन की जगह, वे भारतीय संगीत वाद्ययंत्रों का मधुर संगीत बजाते हुए आ सकते हैं। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे के चांदनी चौक फ्लाईओवर के उद्घाटन समारोह के दौरान जनता को संबोधित करते हुए गडकरी ने यह बात कही।
विज्ञापन
3 of 4
Nitin Gadkari
- फोटो : Twitter/Nitin Gadkari
मंत्री ने कहा है कि इस तरह के कदम से ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण लगेगा। गडकरी ने कहा, "ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करना बहुत महत्वपूर्ण है। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे वीआईपी वाहनों पर लाल बत्ती खत्म करने का मौका मिला। अब, मैं वीआईपी वाहनों पर सायरन खत्म करने की योजना बना रहा हूं।" उन्होंने यह भी कहा कि वह हॉर्न और सायरन की आवाज को संगीत वाद्ययंत्रों के सुखद संगीत से बदलना चाहते हैं। मंत्री ने यह भी संकेत दिया कि ऐसी नीति पर पहले से ही काम चल रहा है। गडकरी ने कहा, "मैं एक ऐसी नीति बना रहा हूं जिसमें सायरन की आवाज को बासुरी (बांसुरी), तबला और शंख की आवाज से बदल दिया जाएगा। मैं चाहता हूं कि लोगों को ध्वनि प्रदूषण से राहत मिले।''
पिछले कुछ वर्षों में, भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग में कई तरह के सुधारों को लागू किया गया है। केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री बनने के बाद से, नितिन गडकरी ने उद्योग में कई सुधार लाए हैं। अगर इसे लागू किया जाता है तो हॉर्न और सायरन की जगह शास्त्रीय संगीत वाद्ययंत्रों की ध्वनि को शामिल करना एक और दिलचस्प बात होगी। उनके मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए नियमों में आगे की सीट के साथ-साथ पीछे की सीट पर बैठने वालों के लिए भी सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य है। सभी वाहनों में स्पीड वार्निंग अलर्ट अनिवार्य हो गया है। हाल ही में, MoRTH ने बड़े ट्रकों और भारी वाहनों के अंदर AC केबिन रखना अनिवार्य कर दिया है।