भारत में एंट्री लेवल बाइक सेगमेंट सबसे मजबूत है, और इस सेगमेंट में फिलहाल हीरो मोटोकॉर्प का दबदबा है। लेकिन पिछले कुछ समय से TVS मोटर भी इस सेगमेंट में विक्र्टर, सपोर्ट और स्टार सिटी के दम पर आगे बढ़ रही है। कंपनी ने हाल ही में अपने नई 110cc बाइक Radeon को मार्किट में उतारा और देखते ही देखते इस बाइक की 1 लाख से भी ज्यादा यूनिट्स बिक गईं। हमें मौका मिला इस बाइक की राइड करने का और इसे परखने का। काफी समय बिताने के बात इसका फुल टेस्ट राइड रिव्यू हम आपके लिए लेकर आये हैं। इस बाइक के क्या हैं मजबूत पहलू और कहां पर है ये कमज़ोर? इन्ही सब सवालों के जवाब आपको हम देने जा रहे हैं।