फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mountain Driving: पहाड़ों पर कार से घूमने जा रहे हैं, इन पांच बातों को रखें ध्यान, रहेंगे सुरक्षित

Mon, 19 Sep 2022 07:52 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप अपने परिवार के साथ पहाड़ों पर घूमने जा रहे हैं तो ऐसे में सुरक्षा के साथ ड्राइव करना काफी जरूरी होता है। समतल जगह पर रहने वालों के लिए पहाड़ में ड्राइविंग के दौरान कई बार चुनौती आ जाती हैं इसलिए इस खबर में हम आपको पहाड़ों में सुरक्षित ड्राइविंग के टिप्स बता रहे हैं।
 
विज्ञापन
1 of 6
पहाड़ की सड़कें - फोटो : सोशल मीडिया
अक्सर देखा जाता है कि मैदानी इलाकों में रहने वाले लोग तब भी पहाड़ों पर कार से घूमने जाते हैं तो उनकी छोटी सी लापरवाही भी गंभीर हादसे में बदल जाती है। ऐसे में इन पांच बातों को ध्यान में रखेंगे तो आप और आपका परिवार सुरक्षित तरीके से घूमने का मजा उठा पाएंगे।
विज्ञापन

पहाड़ पर कार चलाना क्यों होता है मुश्किल

2 of 6
पहाड़ पर सावधानी से चलाएं कार - फोटो : सोशल मीडिया
मैदानी इलाकों में रहने वालों को कार चलाते समय दूर तक आसानी से दिख जाता है लेकिन पहाड़ पर कार चलाते समय कुछ दूरी तक ही दिखाई देता है क्योंकि पहाड़ पर रास्ते सीधे नहीं होते बल्कि घुमावदार होते हैं।
विज्ञापन

ज्यादा स्पीड का मतलब हादसे को न्यौता

3 of 6
पहाड़ पर तेज ना चलाएं वाहन - फोटो : सोशल मीडिया
पहाड़ पर कभी भी ज्यादा तेज कार नहीं चलानी चाहिए। इसका सीधा कारण है कि मैदानी इलाकों में ड्राइविंग करना आसान होता है लेकिन पहाड़ पर तेज स्पीड में कार चलाने के बाद अगर अचानक रोड घूम जाए तो कार को कंट्रोल करना मुश्किल होता है। इसलिए सलाह दी जाती है कि अगर आप मैदानी इलाके में रहते हैं और पहाड़ पर घूमने जा रहे हैं तो कभी भी कार को तेज स्पीड में ना चलाएं।

ना करें ओवरटेकिंग

4 of 6
पहाड़ पर ना करें ओवरटेक - फोटो : सोशल मीडिया
पहाड़ों पर कार चलाते समय कभी भी बड़े वाहनों को ओवरटेक नहीं करनी चाहिए। पहाड़ को काटकर रास्ता बनाया जाता है इसलिए पहाड़ों में रोड मैदानी इलाकों के मुकाबले ज्यादा चौड़ी नहीं होती। जगह भी कम होती है और अगर आप किसी बड़े वाहन को ओवरटेक करते हैं तो संभव है कि आपकी कार को ज्यादा जगह ना मिले।
विज्ञापन

उतरने वाले वाहन को जगह दें

5 of 6
पहाड़ की सड़कें - फोटो : सोशल मीडिया
पहाड़ पर भले ही चढ़ाई के दौरान कार चलाने में मेहनत लगे लेकिन उतरने वाले वाहन को हमेशा जगह देनी चाहिए। उतरने वाले वाहन की स्पीड हमेशा चढ़ने वाले वाहन से ज्यादा होती है और ऐसे में दोनों ओर के वाहनों के कंट्रोल खोने की स्थिति में दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमेशा अपनी लेन में चलें

6 of 6
पहाड़ की सड़कें - फोटो : सोशल मीडिया
पहाड़ में सुरक्षित तरीके से कार चलाने का एक और नियम है जिसके मुताबिक कार को हमेशा अपनी लेन में ही चलाना चाहिए। अगर आप मैदानी सड़कों की ही तरह पहाड़ पर भी दूसरी लेन में चलने की सोच रहे हैं तो ऐसा मत कीजिएगा। सीधा कारण है कि अगर पहाड़ में आप विपरीत दिशा से आने वाली कारों की लेन में ड्राइव कर रहे हैं और तभी सामने से कोई कार आ जाए तो आप अपनी लेन में कार नहीं ला पाएंगे और हादसा होने का खतरा बढ़ जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें