फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों की धज्जियां उड़ाते लोग: भारतीयों ने साल 2021 में ट्रैफिक उल्लंघन के लिए 1899 करोड़ रुपये का चालान भरा, ये राज्य है सूची में सबसे ऊपर

Fri, 25 Mar 2022 12:44 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Traffic Police Challan - फोटो : amar ujala
भारतीयों ने ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर साल 2021 में 1,899 करोड़ रुपये के ट्रैफिक चालान का भुगतान किया है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक लिखित जवाब में संसद में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले साल पूरे भारत में यातायात मानदंडों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के लिए कुल 1.98 करोड़ ट्रैफिक चालान जारी किए गए थे। इनमें से 35 फीसदी से ज्यादा चालान दिल्ली में जारी किए गए, जो सभी राज्यों में सबसे ज्यादा है। 
विज्ञापन

2 of 6
Traffic Police Challan Jammu - फोटो : अमर उजाला
गडकरी की ओर से गुरुवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल दिल्ली में 71,89,824 चालान काटे गए थे। राष्ट्रीय राजधानी के बाद तमिलनाडु 36,26,037 चालानों के साथ दूसरे नंबर पर रहा और पिछले वर्ष 17,41,932 चालानों के साथ केरल तीसरे स्थान पर था। सरकार के केंद्रीकृत डेटाबेस के मुताबिक, 1.98 करोड़ चालानों में, 2021 में रोड रेज और रैश ड्राइविंग के दो लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Traffic Police Challan Delhi - फोटो : Twitter
यात्रियों के लिए यह साल बेहतर नहीं है। अधिकारियों ने 1 जनवरी से 15 मार्च, 2022 के बीच देश भर में यातायात उल्लंघन के लिए 417 करोड़ रुपये के 40 लाख से ज्यादा चालान पहले ही जारी कर दिए हैं। 

4 of 6
Breath Analyser Test - फोटो : PTI (File)
गडकरी ने यह भी कहा कि 2017 और 2019 के बीच नए मोटर वाहन अधिनियम से पहले यातायात उल्लंघन की संख्या 1,38,72,098 थी। मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम, 2019 के लागू होने के बाद मामलों की संख्या 4,85,18,314 थी। 
विज्ञापन

5 of 6
Traffic Police Challan - फोटो : अमर उजाला
संसद ने 5 अगस्त, 2019 को नया विधेयक पारित किया था। इसका मकसद सड़क सुरक्षा में सुधार करना और ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने और उल्लंघन के लिए सख्त दंड लगाने जैसे यातायात नियमों को कड़ा करना है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 9 अगस्त 2019 में विधेयक को अपनी सहमति दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Traffic Police Challan - फोटो : अमर उजाला
गडकरी ने कहा कि उनके मंत्रालय ने शिक्षा, इंजीनियरिंग (सड़क और वाहन दोनों), प्रवर्तन और आपातकालीन देखभाल के आधार पर सड़क सुरक्षा के मुद्दे को हल करने के लिए एक बहुआयामी रणनीति तैयार की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें