फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Okinawa Okhi 90: 160 किमी रेंज वाला हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत और दमदार फीचर्स

Thu, 24 Mar 2022 11:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Okinawa Okhi 90 - फोटो : Okinawa Autotech
भारत में सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माताओं में से एक Okinawa Autotech (ओकिनावा ऑटोटेक) ने गुरुवार को भारत में अपना बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक स्कूटर Okinawa Okhi 90 (ओकिनावा ओखी-90) लॉन्च किया। ग्राहकों के लिए 'द रेस्पांसिबल च्वाइस' समझा जाने वाला ओखी-90 मोटरसाइकिल और स्कूटर का शानदार मिश्रित रूप है जो शहरों में रहने वालों की कई जरूरतें पूरी करता है। स्कूटर के आरामदेह फीचर्स में चौड़े ग्रिपवाले टायर और बड़ी आरामदायक सीट शामिल हैं जो इसे भारतीय परिवारों के लिए एक बेहतर विकल्प बनाती है। 

बुकिंग शुरू
ओकिनावा का ओखी-90 देशभर के ओकिनावा अधिकृत डीलरों और गैलेक्सी स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने  Okinawa Okhi 90 की बुकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन

2 of 6
Okinawa Okhi 90 - फोटो : Okinawa Autotech
स्कूटर सा आराम और बाइक की खूबियां
इसके 16 इंच स्टाइलिश अल्युमीनियम अलॉय व्हील्स न सिर्फ आकर्षक लगते हैं बल्कि ओवरऑल राइडिंग एक्सपीरियंस में इजाफा करते हैं। इसमें 175 mm का ग्रांउड क्लीयरेंस और 1520 mm का व्हीलबेस मिलता है। खासकर ऊबड़-खाबड़ सड़कों के लिए यह मुफीद और लंबी दूरी का सफर कराने वाला दोपहिया वाहन है। इसकी एलईडी हेडलाइट ओकिनावा ब्रांड लोगो से प्रेरित है। धुंधली रोशनी वाले इलाकों, रात में सवारी के दौरान बेहतर दृश्यता बनाए रखने के लिए इसकी हेडलाइट में संवेदनशील लाइट सेंसर लगे हुए हैं। ओखी-90 को तुरंत और आसान स्टार्ट करने के लिए नॉब-स्टाइल वाला ऑटोमैटिक कीलेस स्टार्ट दिया गया है।

ओकिनावा इस समय भारतीय दोपहिया बाजार में टॉप स्थान रखती है। कंपनी को हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज में Ola S1 (ओला एस1) और Simple One (सिंपल वन) जैसे प्रतिद्वंद्वियों को टक्कर देने के लिए नए इलेक्ट्रिक स्कूटर से काफी उम्मीदें है। ईवी निर्माता ने हाल ही में राजस्थान में अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक वाहन मैन्युफेक्चरिंग प्लांट खोलने का एलान किया है। Okhi 90 इस प्लांट में बनने वाले प्रमुख मॉडलों में से एक होगा। 
विज्ञापन

3 of 6
Okinawa Okhi 90 - फोटो : Okinawa
बैटरी और चार्जिंग
भारतीय सड़कों पर आजमाया गया ओकिनावा ओखी-90 हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसमें 3800 वॉट मोटर दिया गया है। इसमें रिमूवेबल 72V 50 Ah लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है। स्कूटर की बैटरी को एक घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। जबकि बैटरी को फुल चार्ज करने में 3 से 4 घंटे का समय लगता है। 

ड्राइव मोड और स्पीड
इस स्कूटर में दो राइडिंग मोड मिलते हैं - इको और स्पोर्ट्स। यह स्कूटर सिर्फ 10 सेकंड में 0 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है। ईको मोड में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को आप आसानी से 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे और स्पोर्ट्स मोड में 85 से 90 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चला सकते हैं। 

ड्राइविंग रेंज
फास्ट चार्जिंग से लैस ओखी-90 एक बार फुल चार्जिंग पर 160 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। कंपनी के एमडी जितेंद्र शर्मा के मुताबिक 160 किमी की रेंज स्कूटर के स्पोर्ट्स मोड पर मिलेगी। वहीं, ईको मोड पर यह स्कूटर 200 किमी तक की रेंज दे सकता है। 

ब्रेकिंग और सस्पेंशन
Okinawa Okhi 90 इलेक्ट्रिक स्कूटर में आगे और पीछे दोनों व्हील्स में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसके साथ ही ये CBS (कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ आते हैं। सस्पेंशन के लिए इसमें फ्रंट में हाइड्रॉटिक टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया गया है। जबकि रियर में डुअल ट्यूब टेक्नोलॉजी के साथ डबल शॉकर मिलता है।

4 of 6
Okinawa Okhi 90 - फोटो : Okinawa Autotech
शानदार फीचर्स
बेहद पावरफुल Okinawa Okhi 90 देश में अभी उपलब्ध सभी इलेक्ट्रिक वाहनों से पूरी तरह अलग दिखता है और ग्राहकों को कीमत वसूल फीचर्स देता है। ओखी-90 में कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। इनमें इन-बिल्ट नैविगेशन, डिजिटली इन्फॉर्मेटिव स्पीडोमीटर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, मोबाइल चार्जिंग यूएसबी-पोर्ट, 40 लीटर का बूट स्पेस, लगेज बॉक्स लाइट, जियो-फेंसिंग, सिक्योर पार्किंग जैसी कई खूबियां शामिल हैं। यह स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर आपको बैटरी के चार्जिंग से जुड़ी जानकारी, स्पीड अलर्ट, कॉल और नोटिफिकेशन अलर्ट, म्यूजिक प्ले कंट्रोल के साथ-साथ बीमा मेंटिनेंस के लिए अलर्ट भी करता है।

टर्न बाय टर्न नेविगेशन
इसमें टर्न बाय टर्न नेविगेशन असिस्ट का फीचर भी मिलता है। जिससे राइडर को एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए मैप पर रास्ता बताया जाता है। ऑन स्क्रीन एरर नोटिफिकेशन से स्कूटर में किसी भी खराबी के बारे में स्कूटर के डिस्प्ले पर जानकारी मिल जाती है। 

कनेक्ट एप में ढेर सारे फीचर्स
आप इसकी सवारी का भरपूर अनुभव लेने के लिए ओकिनावा कनेक्ट एप डाउनलोड कर सकते हैं जिसमें ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं। मसलन, इसमें फाइंड माई स्कूटर फंक्शन है जिससे आप अपने ओकिनावा इलेक्ट्रिक स्कूटर का पता लगा सकते हैं।

मॉनिटरिंग की सुविधा
ई-स्कूटर चोरी हो जाने पर नया मोबाइल एप इसे बंद करने की भी सुविधा देता है। यह चालक को स्कोर ट्रेकिंग और मॉनिटरिंग की सुविधा भी देता है जो वाहन मालिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विशेष रूप से फायदेमंद है। इसमें OTA (ओवर द एयर) अपडेट्स की सुविधा भी मिलती है। 
विज्ञापन

5 of 6
Okinawa Okhi 90 - फोटो : Okinawa Autotech
कलर ऑप्शन
ओकिनावा ऑटोटेक ने आकर्षक रंग-रूप देने के लिए ओखी-90 को 4 कलर ऑप्शन में उतारा है। इनमें ग्लॉसी वाइन रेड, ग्लॉसी पर्ल व्हाइट, ग्लॉसी ऐश ग्रे और ग्लॉसी ज्वेलरी ब्लू जैसे रंग शामिल हैं।

कीमत और मुकाबला
ओकिनावा ओखी 90 इलेक्ट्रिक स्कूटर की देशभर में एक्स-शोरूम कीमत 1.21 लाख रुपये से शुरू होती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला ओला एस1, सिंपल वन, बजाज चेतक, टीवीएस आईक्यूब, एथर 450एक्स जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटरों से होगा। 
 
Okinawa Okhi 90 की कीमत एक्स-शोरूम कीमत (रुपये में)
   
देशभर में 1,21,866 (फेम-2 सब्सिडी के बाद)
दिल्ली 1,03,866
महाराष्ट्र 1,03,866
गुजरात 1,01,866
राजस्थान 1,14,866
ओडिशा 1,16,866

ये फेम 2 स्कीम और अलग-अलग राज्य में मिलने वाली सब्सिडी के बाद की कीमतें हैं।

वारंटी और रोड साइड असिस्टेंस
ओकिनावा ऑटोटेक Okinawa Okhi 90 इलेक्ट्रिक स्कूटर पर रोड साइड असिस्टेंस का भी विकल्प मुहैया कराती है। ओकिनावा ऑटोटेक बैटरी और मोटर के पावरट्रेन पर 3 साल की वारंटी देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Okinawa Okhi 90 - फोटो : Okinawa Autotech
1.8 साल की रिसर्च के बाद उतारा गया Okhi 90
Okinawa Okhi 90 के लांचिंग मौके पर ओकिनावा ऑटोटेक के प्रबंध निदेशक और सह-संस्थापक जितेंद्र शर्मा ने कहा, "हमें बेहद उत्साह और गर्व है कि ओखी-90 को लगभग 1.8 साल के रिसर्च एंड डेवलप्मेंट के बाद भारतीय बाजार में उतारा गया है। ओकिनावा ओखी-90 में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के प्रति उपभोक्ताओं की धारणा पूरी तरह से बदल देने की क्षमता है। यह स्कूटर न सिर्फ अपने शानदार परफॉर्मेंस पर खरा उतरता है, बल्कि आज की दुनिया में ग्राहकों की मांग के मुताबिक एक आदर्श दोपहिया के तौर पर भी इसे डिजाइन किया गया है। हमने अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी की ताकत को इसमें शामिल किया है जो इसे शहरी परिवहन के लिए विशेष रूप से अपनाने योग्य बनाता है। असाधारण टिकाऊ फ्रेम से बना ओखी-90 ग्राहकों की 'रेस्पांसिबल च्वाइस' बन गया है। चलते वाहन की हाई परफॉर्मेंस, फास्ट चार्जिंग क्षमताएं और अपार बैटरी क्षमता इसे ग्राहकों की बदलती जरूरतें पूरी करने के लिए अनुकूल बनाती है क्योंकि भारत में ईवी अपनाने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।"

विश्व स्तरीय उत्पाद
कंपनी की चेयरपर्सन और सह-संस्थापक डॉ. रूपाली शर्मा बताती हैं, "इलेक्ट्रिक वाहन क्रांति के लिए इनोवेशन जरूरी है। आने वाले वर्षों में हम चूंकि संपूर्ण पर्यावरण अनुकूल प्रणाली बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, इसलिए हम ईवी क्रांति का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हैं और बाजार में विश्व स्तरीय उत्पाद पेश कर रहे हैं। खासकर ऐसे वाहन जो मौजूदा अधोसंरचना के अनुकूल और हमारे घर जैसे वातावरण के अनुकूल हों। हम नवाचार लाते रहेंगे ताकि भारत व्यापक इलेक्ट्रिक गतिशीलता के क्षेत्र में अग्रणी बन सके। इससे हमारा देश कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए जिम्मेदार बनेगा और सतत विकास पथ पर आगे बढ़ेगा।"

ई-टूव्हीलर मार्केट के लिए गेम-चेंजर
भारतीय ग्राहकों और इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार के लिए यह एक गेम-चेंजर है। पिछले कुछ वर्षों से ओकिनावा ने खुद का उच्च मानक स्थापित किया है, देश के सभी वर्गों से अपार लोकप्रियता हासिल की है और ओखी-90 के बाजार में आने से लोकप्रियता का स्तर और ऊंचा होगा। इसे बड़े पैमाने पर लोगों को आकर्षित करने के लिहाज से डिजाइन किया गया है, खासकर नई सदी के उन युवाओं के लिए, जो विशेष स्टाइल के साथ-साथ परिवहन के किफायती साधन की तलाश कर रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें