पुणे स्थित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्ट-अप Tork Motors (टोर्क मोटर्स) ने मुंबई में अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने इस साल जनवरी में ऑल-न्यू Tork Kratos और Kratos R इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें लॉन्च की थीं। इनकी कीमतें क्रमशः 1.22 लाख रुपये और 1.37 लाख रुपये, एक्स-शोरूम महाराष्ट्र है। इन इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर बुक किया जा सकता है।
विज्ञापन
2 of 6
Tork Kratos Electric Motorcycle
- फोटो : Tork Motors
टोर्क मोटर्स की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों की डिलीवरी इस साल जुलाई में पुणे में शुरू हुई, जो कि सप्लाई चेन के संकट की वजह से वास्तविक तय किए गए समय से तीन महीने लेट थी। अब, कंपनी ने भारत की वित्तीय राजधानी में भी डिलीवरी शुरू कर दी है। ईवी निर्माता ने एक बयान में कहा, "रौशनी के त्योहार में डिलीवरी त्योहारी टिकाऊ ई-मोबिलिटी के विकसित हो रहे परिदृश्य का जश्न मनाने के लिए शुरू की गई है।"
विज्ञापन
3 of 6
Tork Kratos Electric Motorcycle
- फोटो : Tork Motors
मोटर और स्पीड
Tork Kratos इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को 48V के सिस्टम वोल्टेज के साथ IP67-रेटेड 4 Kwh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है। इसकी IDC रेंज 180 किमी है जबकि रियल वर्ल्ड रेंज 120 किमी है। इस बाइक की टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटा है। इसमें एक्सियल फ्लक्स टाइप इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है जिसकी अधिकतम पावर 7.5 किलोवाट और अधिकतम टॉर्क 28 Nm है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक शुरुआती 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 4 सेकंड में हासिल कर लेती है। जबकि हाई-स्पेक Kratos R में ज्यादा पावरफुल मोटर मिलता है जो 9.0 Kw का पावर और 38 Nm का टॉर्क डिलीवर करती है। स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में इसकी टॉप स्पीड 105 किमी प्रति घंटा है।
4 of 6
Tork Kratos Electric Motorcycle
- फोटो : Tork Motors
बैटरी और फीचर्स
Tork Kratos इलेक्ट्रिक बाइक में IP67-रेटेड लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है जो पानी के नुकसान से बचाव को सुनिश्चित करने के लिए एक एल्यूमीनियम अलॉय केसिंग में आता है। Kratos फास्ट चार्जिंग सिस्टम के साथ आएगी जो सिर्फ एक घंटे में बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज कर देगा। हालांकि फास्ट चार्जिंग की सुविधा सिर्फ Kratos R मोटरसाइकिल में दी गई है। इसमें कुछ अन्य अतिरिक्त कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिलेंगे। यह जियोफेंसिंग, फाइंड माई व्हीकल फीचर, मोटरवॉक असिस्ट, क्रैश अलर्ट, वेकेशन मोड, ट्रैक मोड एनालिसिस के साथ-साथ स्मार्ट चार्ज एनालिसिस जैसे फीचर्स के साथ उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
5 of 6
Tork Kratos Electric Motorcycle
- फोटो : Tork Motors
ऑपरेटिंग सिस्टम
इसके अलावा, बाइक में कंपनी का अपना ऑपरेटिंग सिस्टम होगा, जिसका नाम Tork Intuitive Response Operating System (TIROS) (टोर्क इंट्यूएटिव रिस्पांस ऑपरेटिंग सिस्टम) है। यह सिस्टम हर राइड के लिए डेटा को जमा करेगा और उसका विश्लेषण करेगा। यह रियल-टाइम बिजली की खपत, पावर मैनेजमेंट और रेंज पूर्वानुमान जैसे अहम कंपोनेंट्स पर नजर रखेगा। इसके अलावा, 4.3-इंच TFT स्क्रीन, एप और क्लाउड कनेक्टिविटी के साथ और एंटी-थेफ्ट जैसे फीचर्स से लैस है।
Tork Kratos Electric Motorcycle
- फोटो : Tork Motors
कलर ऑप्शन
स्टैंडर्ड मॉडल सिर्फ एक सफेद रंग विकल्प में उपलब्ध है। जबकि हाई-स्पेक मॉडल सफेद, नीले, लाल और काले जैसे रंग विकल्पों की रेंज के साथ आता है। Tork Motors पुणे स्थित EV स्टार्ट-अप है और इसने पहली बार 2016 में अपनी Tork T6X कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को प्रदर्शित किया था। अब, लगभग छह वर्षों के बाद, भारत फोर्ज-समर्थित कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों को बाजार में उतार रही है।