भारतीय बाजार में सामान कोई भी खरीदार कीमत को काफी तवज्जो देते हैं। ऐसे में जब भी कोई उपभोक्ता मोटरसाइकिल या स्कूटर खरीदता है, जो बड़े प्राइस टैग वाले उत्पाद हैं, तो कई कारक अपनी-अपनी भूमिका निभाते हैं। प्रमुख कारकों में से एक दोपहिया वाहन का माइलेज है, जो सीधे उत्पाद के ओनरशिप की कुल लागत से जुड़ा हुआ है। भारतीय बाजार में आमतौर पर 100-110 सीसी सेगमेंट वाले कम्यूटर मोटरसाइकिलों का काफी दबदबा देखा जाता है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में, उपभोक्ता प्राथमिकताएं काफी हद तक बदल रही हैं, खास तौर से खरीदारों की युवा पीढ़ी द्वारा, जो ज्यादा परफॉर्मेंस, ज्यादा प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से भरपूर फीचर्स की तलाश में हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Hero Splendor Plus
- फोटो : For Reference Only
जबकि उपभोक्ता प्राथमिकताओं में विकास ने पिछले दो दशकों में भारतीय दोपहिया बाजार की स्थिति को काफी हद तक बदल दिया है, बड़ी संख्या में खरीदार अभी भी पुराने जमाने के रास्ते पर चलना पसंद करते हैं। वे लागत-प्रभावशीलता चाहते हैं और इसका लक्ष्य यह है कि जब भी कोई बाइक खरीदने की योजना बनाता है, तो माइलेज एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यहां हम आपको बता रहे हैं भारत में एक लाख रुपये से कम कीमत वाली टॉप-4 सबसे ज्यादा ईंधन कुशल बाइक के बारे में।
विज्ञापन
3 of 6
Hero Splendor Plus
- फोटो : Hero Motocorp
Hero Splendor Plus
भारतीय वाहन बाजार में Hero Splendor Plus (हीरो स्प्लेंडर प्लस) को लॉन्च हुए करीब 30 साल हो गए हैं। इस दौरान इस बाइक अपनी एक खास पहचान बनाई है। अन्य मोटरसाइकिल और स्कूटरों से मिलने वाली कड़ी टक्कर के बावजूद यह बाइक सबसे ज्यादा बिकने वाले दोपहिया वाहनों की सूची में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। इसमें 97.2 सीसी एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 7.91 बीएचपी का पावर और 8.05 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह बाइक करीब 80 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
4 of 6
Bajaj Platina 100
- फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Platina 100
सबसे ज्यादा माइलेज वाले मोटरसाइकिल सेगमेंट में बजाज ऑटो एक और बड़ी खिलाड़ी है। Bajaj Platina 100 (बजाज प्लेटिना 100) कंपनी की एंट्री लेवल मोटरसाइकिल है जिसमें 102 सीसी का इंजन मिलता है। यह इंजन 7.79 बीएचपी का पावर और 8.30 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह मोटरसाइकिल करीब 70 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
विज्ञापन
5 of 6
TVS Radeon
- फोटो : TVS Motor Company
TVS Radeon
टीवीएस ने अपनी हाई परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल रेंज में काफी खरीदारों का ध्यान आकर्षित किया है। लेकिन कम्युटर मोटरसाइकिल सेगमेंट में TVS Radeon (टीवीएस रेडियॉन) जैसे मॉडल के साथ भी घरेलू दोपहिया ब्रांड ने अपनी पहचान बनाई है। इस मोटरसाइकिल में 109.7 सीसी सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 8 बीएचपी का पावर और 8.7 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह मोटरसाइकिल करीब 70 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
Honda Shine 125
100-110 सीसी कम्युटर मोटरसाइकिल सेगमेंट में Honda Shine 125 (होंडा शाइन 125) एक प्रीमियम बाइक है। इस मोटरसाइकिल में 123.9 सीसी का इंजन मिलता है। यह इंजन 10.59 सीसी का पावर और 11 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह मोटरसाइकिल करीब 65 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।