यदि आप भी एक किफायती सीएनजी कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं इस समय बाजार में उपलब्ध किफायती सीएनजी कारों के बारे में। जो बहुत ज्यादा माइलेज देती हैं और जिन्हें चलाने का लागत बहुत कम है।
विज्ञापन
1 of 12
Hyundai Grand i10 Nios
- फोटो : For Reference Only
Best CNG Mileage Cars In India: पेट्रोल और डीजल की कार चलाने से पहले आम मध्यम वर्गीय उपभोक्ता कई बार सोचता है। ईंधन की आसमान छूती कीमतों ने आम उपभोक्ताओं की जेब में छेद कर दिया है। जेब पर बढ़ते बोझ के कारण लोग वैकल्पिक ईंधनों से चलने वाली इलेक्ट्रिक कार और सीएनजी कारों का रूख कर रहे हैं। इलेक्ट्रिक कारें फिलहाल महंगी हैं, इसलिए सीएनजी कारें सबसे किफायती उपलब्ध विकल्प है। अगर आपकी कार बढ़िया माइलेज देती है तो ड्राइविंग का मजा ही अलग होता है। लेकिन, अगर कार का माइलेज कम है तो आप लागत की चिंता के साथ गाड़ी चलाते हैं और सफर का लुत्फ नहीं उठा पाते।
पेट्रोल या डीजल इंजन कारों की तुलना में सीएनजी कारें ज्यादा माइलेज देती हैं। यानी सीएनजी कारें ज्यादा माइलेज देकर महंगे ईंधन के बिल से राहत देती हैं। यदि आप भी एक किफायती सीएनजी कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं इस समय बाजार में उपलब्ध किफायती सीएनजी कारों के बारे में। जो ज्यादा माइलेज देती हैं और जिन्हें चलाने की लागत काफी कम है।
विज्ञापन
2 of 12
Maruti Alto CNG
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Alto
भारतीय कार बाजार में सीएनजी कारों के मामले में मारुति सुजुकी की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है। मारुति सुजुकी की कई सीएनजी कारें है जिसमें ऑल्टो सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। ऑल्टो एंट्री-लेवल हैचबैक कार है जिसमें 0.8-लीटर इंजन मिलता है। सीएनजी से चलने पर ऑल्टो 40 PS का पावर और 60 Nm का टार्क जेनरेट करती है।
विज्ञापन
3 of 12
Maruti Suzuki Alto CNG
- फोटो : Amar Ujala
Maruti Suzuki Alto CNG वैरिएंट 31.59 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। जबकि ऑल्टो का पेट्रोल वैरिएंट 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। ऑल्टो हैचबैक CNG वैरिएंट LXi और LXI (O) ट्रिम्स में आती है। ऑल्टो हैचबैक के सीएनजी वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 4.76 लाख रुपये से लेकर 4.82 लाख रुपये है।
Maruti Suzuki WagonR
मारुति सुजुकी वैगनआर लंबे समय से कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। हाल ही में कंपनी ने वैगनआर टॉलबॉय हैचबैक कार के न्यू जेनरेशन माडल को लॉन्च किया था जिससे यह अपने सेगमेंट में टॉप पर चली गई। वैगनआर दो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ आती है। इसके अलावा यह कार सीएनजी वर्जन में भी उपलब्ध है। सीएनजी वैगनआर में 1.0-लीटर 3-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 57 PS का पावर और 78 Nm का टार्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन
5 of 12
Maruti Suzuki WagonR CNG
- फोटो : Amar Ujala
मारुति सुजुकी वैगनआर सीएनजी कार 32.52 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। जिससे यह भारत में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली सीएनजी कार है। वैगनआर सीएनजी वैरिएंट LXI और LXI (O) ट्रिम्स में आती है। वैगनआर सीएनजी वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 5.83 लाख और 5.89 लाख रुपये है।
विज्ञापन
6 of 12
Hyundai Santro
- फोटो : Hyundai
Hyundai Santro
ह्यूंदै सैंट्रो की गिनती भारत में सबसे मशहूर और कामयाब कारों में की जाती है। न्यू जेनरेशन ह्यूंदै सैंट्रो Magna (मैग्ना) और Sportz (स्पोर्ट्ज) ट्रिम्स में सीएनजी ऑप्शन के साथ आती है। ह्यूंदै सैंट्रो में 1.2-लीटर 4-सिलेंडर इंजन मिलता है। नई सैंट्रो का सीएनजी वैरिएंट 60 PS का पावर और 85 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन
7 of 12
Hyundai Santro
- फोटो : Hyundai India
सैंट्रो सीएनजी मॉडल 30.48 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देता है। वहीं पेट्रोल इंजन के साथ यह 20.3 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। सैंट्रो सीएनजी वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 6.10 लाख रुपये और 6.38 लाख रुपये है।
8 of 12
Hyundai Grand i10 Nios
- फोटो : Hyundai
Hyundai Grand i10 Nios
ह्यूंदै ग्रैंड i10 Nios कंपनी का एक लोकप्रिय और स्टाइलिश मॉडल है। इसे ग्रैंड i10 का अपग्रेडेड मॉडल कहा जा सकता है। ह्यूंदै ग्रैंड i10 Nios पेट्रोल वर्जन के अलावा हैचबैक सीएनजी ऑप्शन में भी आती है। Grand i10 Nios CNG में 1.2-लीटर इंजन मिलता है। यह इंजन 69 PS का पावर और 95 Nm का टार्क जेनरेट करता है।
9 of 12
Hyundai Grand i10 Nios
- फोटो : Hyundai
ह्यूंदै ग्रैंड i10 Nios पेट्रोल मॉडल पर उपलब्ध 20.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं कार का सीएनजी मॉडल 28.5 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देता है। ग्रैंड i10 Nios CNG Magna (मैग्ना) और Sportz (स्पोर्ट्ज) ट्रिम्स में उपलब्ध है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत क्रमश: 7.07 लाख रुपये और 7.60 लाख रुपये है।
Maruti Suzuki S-Presso
मारुति सुजुकी की 'माइक्रो एसयूवी' के नाम से प्रचारित Maruti S-Presso (मारुति एस-प्रेसो) हैचबैक कार अपने स्पोर्टी लुक के कारण आकर्षक का केंद्र बनी। लोगों के इसे पसंद भी किया। लेकिन यह कार एनसीपीए क्रैश टेस्ट की जीरो सुरक्षा रेटिंग को लेकर भी सुर्खियों में रही। मारुति अपनी इस कार को भी कंपनी फिटेड सीएनजी किट के साथ उपलब्ध कराती है।
11 of 12
Maruti S-Presso
- फोटो : Maruti Suzuki
मारुति एस-प्रेसो के सीएनजी वैरिएंट में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 67 hp का पावर और 90 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। इस कार में 55 लीटर की क्षमता का फ्यूल टैंक दिया गया है।
Maruti S-Presso CNG वैरिएंट में 31.2 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। मारुति एस-प्रेसो सीएनजी वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 5.11 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप वैरिएंट्स की कीमत 5.43 लाख रुपये तक जाती है।