फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार: खरीदने जा रहे हैं नई SUV या कार, तो अगले साल 2022 तक मिलेगी डिलीवरी! जानें कितना है वेटिंग पीरियड

Fri, 19 Mar 2021 01:17 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
2020 Mahindra Thar - फोटो : Mahindra social media (for Reference Only)
पिछले छह महीनों में कई गाड़ियों की लॉन्चिंग हुई है। वहीं कुछ के फेसलिफ्ट और न्यू जनरेशन मॉडल्स भी पेश हुए हैं। इनमें ग्राहक की पहली पसंद एसयूवी गाड़ियां बनी हुई हैं। जिनमें महिंद्रा थार, निसान मैगनाइट, रेनो काइगर, टाटा सफारी जैसी गाड़ियां शामिल हैं। इनमें से कुछ गाड़ियां लॉन्चिंग के साथ ही सड़कों पर हिट हो गईं हैं, जिसके चलते इनका वेटिंग पीरियड बढ़ गया है। आइए जानते हैं इन नई लॉन्च हुईं गाड़ियों का कितना है वेटिंग पीरियड...
विज्ञापन

2 of 9
ICOTY 2021 Hyundai i20 - फोटो : Agency

Hyundai i20

  • Hyundai i20 को इस साल का कार ऑफ द ईयर 2021 (COTY) चुना गया है।  
  • ह्यूंदै i20 पर अधिकतम वेटिंग पीरियड दिल्ली में तीन महीनों तक का है।
  • इसके टॉप एंड Asta (O) टर्बो पेट्रोल DCT वैरियंट पर सबसे ज्यादा वेटिंग है।
  • वहीं इसके एंट्री लेवल वैरियंट पर 1.5 महीनों की वेटिंग है।
विज्ञापन

3 of 9
Omar Abdullah driving 2020 Mahindra Thar SUV - फोटो : Twitter/@OmarAbdullah

महिंद्रा थार

  • महिंद्रा थार पर लगभग शहरों में एक सी ही वेटिंग है। हालांकि यह हर वैरियंट पर अलग-अलग है।
  • इसके कनवर्टिबल टॉप और हार्डटॉप पेट्रोल MT वैरियंट्स की मांग सबसे ज्यादा है और इन पर 6 महीने तक की वेटिंग है।
  • डीजल और पेट्रोल ऑटोमैटिक के अलावा डीजल मैनुअल पर वेटिंग पीरियड 10 महीने तक का है।
  • अगर आप आज महिंद्रा थार बुक करते हैं तो संभव है कि आपको 2022 में इसकी डिलीवरी मिले। प्रोडक्शन बढ़ाने के बाद भी वेटिंग पीरियड कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

4 of 9
2021 Tata Safari - फोटो : Tata Motors

टाटा सफारी  

  • कंपनी ने नेक्स्ट जनरेशन टाटा सफारी को हाल ही में उतारा था। वहीं सफारी पर अधिकतम वेटिंग पीरियड 2.5 महीनों का है।
  • बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई में वेटिंग पीरियड 1.5 महीनों का है।
  • वहीं गाजियाबाद, इंदौर, नोएडा, लखनऊ, हैदराबाद और पुणे में वेटिंग पीरियड सबसे ज्यादा है।
  • इसके एडवेंचर परसोना वैरियंट की भी अच्छी खासी डिमांड है।
विज्ञापन

5 of 9
Renault Kiger - फोटो : Renault

रेनो काइगर

  • काइगर को फऱवरी में उतारा गया था। मैगनाइट के मुकाबले इसका वेटिंग पीरियड काफी कम है।  
  • नई दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, जयपुर जैसे शहरों में काइगर का वेटिंग पीरियड 8 हफ्ते तक है।
  • वहीं मुंबई में काइगर की डिलीवरी मात्र 15 दिनों में ही हो रही है।
विज्ञापन

6 of 9
Nissan Magnite - फोटो : Nissan

निसान मैगनाइट

  • निसान मैगनाइट के हर वैरियंट पर अलग-अलग वेटिंग पीरियड है। इसे पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था।
  • कंपनी इसकी 40 हजार से ज्यादा यूनिट्स बुक कर चुकी है।
  • दिल्ली, गुरुग्राम और इंदौर में इसके बेस XE और XL वैरियंट्स पर सबसे ज्यादा 7 महीनों तक का इंतजार है।  
  • वहीं इसके टॉप वैरियंट XL CVT पर मात्र एक महीने तक की वेटिंग है।
  • निसान ने हाल ही इसका प्रोडक्शन बढ़ाने का फैसला किया था, जिसके चलते इसका वेटिंग पीरियड 2 से 3 महीने तक घट गया है।
विज्ञापन

7 of 9
Toyota Fortuner and Legender - फोटो : Toyota India

टोयोटा फॉर्च्यूनर फेसलिफ्ट

  • टोयोटा ने इसी साल जनवरी में फेसलिफ्ट फॉर्च्यूनर को उतारा था। वहीं फॉर्च्यूनर और लीजेंडर वैरियंट्स पर अलग-अलग वैटिंग पीरियड है।
  • लीजेंडर वैरियंट पर दिल्ली-चेन्नई में चार महीनों तक की वेटिंग है।
  • इसके 4X4 वैरियंट पर सबसे कम दो महीने तक की वेटिंग है।
  • सेमीकंडक्टर की कमी के चलते टोयोटा का प्रोडक्शन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

8 of 9
Kia Sonet - फोटो : Kia

किआ सोनेट

  • किआ सोनेट अभी भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। किआ सोनेट की कंपनी को िसंबर तक 38 हजार से ज्यादा एडवांस बुकिंग मिल चुकी है।
  • सोनेट पर अभी भी पांच महीने तक का वेटिंग पीरियड है।
  • सोनेट की शुरुआती कीमत 6.7 लाख रुपये है।
  • Kia Sonet GT Line की सबसे ज्यादा डिमांड है।
विज्ञापन

9 of 9
Shahrukh Khan received 2020 Hyundai Creta - फोटो : Hyundai

ह्यूंदै क्रेटा

  • ह्यूंदै क्रेटा को पिछले साल कार ऑफ द ईयर का अवार्ड मिल चुका है। यह अपने सेगमेंट में टॉप सेलिंग एसयूवी है। कंपनी ने फरवरी में इसकी 12,500 यूनिट्स की बिक्री की थी।
  • क्रेटा पर नौ महीने तक की वेटिंग चल रही है।
  • इसके बेस वैरियंट E ट्रिम पर सबसे ज्यादा 9 महीने तक की वेटिंग है।
  • वहीं बाकी वैरियंट्स पर लगभग 3 महीने तक का इंतजार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें