Maruti Suzuki S-Presso Review
- फोटो : Copyright Amar Ujala
मारुति एस-प्रेसो
मारुति की एंट्री लेवल क्रॉस-हैचबैक सेगमेंट में एस-प्रेसो लो मेंटेनेंस कार है। इसका टॉल बॉय डिजाइन, बाई ग्राउंड क्लीयरेंस और एसयूवी स्टाइल बॉडी क्लैडिंग इसका यूएसपी है। इसमें 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 67 बीएचपी की पावर और 90 एनएम का टॉर्क देता है। यह 5-स्पीड मैनुअल, 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स के साथ आती है।
अनुमानित सर्विस कॉस्ट
5-साल/50,000 किमी तक कुल 12,000 रुपये तक पड़ती है। इसकी पहली और दूसरी सर्विस मुफ्त होती है, जबकि तीसरी सर्विस की 1000 रुपये के आसपास पड़ती है, जबकि बाद में हर सर्विस 3000 रुपये से ज्यादा पड़ती है।