फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट हैं ये बाइक्स, परफॉरमेंस में हैं दमदार, माइलेज मिलेगा शानदार

Sat, 12 Dec 2020 02:49 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
yamaha-bike - फोटो : Amar Ujala
महामारी के चलते इस साल कई कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया अभी भी जारी है। हालांकि क्लासेज फिलहाल ऑनलाइन ही होंगी, संभवतया वैक्सीनेशन के बाद कॉलेजों की रौनक फिर चरम पर होगी। ऐसे में कई युवा कॉलेज को रोमांच को काफी मिस कर रहे हैं। कॉलेज लाइफ में बाइक का अलग ही क्रेज होता है, ड्रीम बाइक को लेकर कई सपने जुड़े होते हैं। उस समय बाइक का मतलब आजादी होता है। अगर आप कॉलेज स्टूडेंट हैं, और ड्रीम बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम बता रहे हैं कुछ स्टाइलिश बाइक्स के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
Hero Xtreme 160R - फोटो : Hero MotoCorp

Hero Xtreme 160R

यह एंट्री लेवल परफॉरमेंस बाइक है, जिसे कंपनी इस साल फरवरी में ही लॉन्च किया था। इसका एग्रीसिव लुक और वी-शेप एलईडी हेडलैंप इसका यूएसपी है। इसमें 166 सीसी का  सिंगल-सिलिंडर OHC इंजन मिलता है, जो 15 बीएचपी की पावर और 14 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया है।

माइलेज- शहर में 55.47 किमी प्रति लीटर

कीमत- Hero Xtreme 160R की एक्स-शोरूम कीमत 1.02 लाख रुपये से 1.05 लाख रुपये तक है।
विज्ञापन

3 of 6
Revolt RV400 बाइक - फोटो : for Reference Only

Revolt RV400

यह देश की पहली इलेक्ट्रिक बाइक है, जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। इस बाइक में 3.24 kW का बैटरी बैक लगा है, जो 170 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। इस बाइक की टॉप स्पीड 85 किमी प्रति घंटा है और फुल चार्जिंग में 150 किमी तक की दूरी तय कर लेती है। इसमें फुली डिजिटलल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें स्पीड, ट्रिप मीटर, रेंज, बैटरी पावर की जानकारी मिलती है। साथ ही बाइक की एप में ज्योफेंसिंग, मैप गाइड के बाइक की लोकेशन, बाइक डायग्नोस्टिक्स जैसे फीचर मिलते हैं।
 
माइलेज- सिंगल चार्जिंग में 156 किमी 
 
कीमत- Revolt RV400 की कीमतों में हाल ही में कंपनी ने बढ़ोतरी की है। अब इसकी एक्स-शोरूम कीमत बढ़ कर 1,18,999 रुपये हो गई है। 
 

4 of 6
TVS Apache RTR 200 4V, TVS Apache, ABS Bike - फोटो : for Reference Only

TVS Apache RTR 200 4V

कंपनी ने हाल ही में इस बाइक को लॉन्च किया था। TVS Apache RTR 200 4V के बीएस6 मॉडल में कंपनी ने स्पोर्ट, अर्बन और रेन मल्टीपल राइडिंग मोड्स के अलावा हाई परफॉरमेंस वाले शोवा प्रीलोडेड एडजस्टेबल सस्पेंशन दिए है। ये दोनों ही फीचर्स फर्स्ट इन सेगमेंट हैं। ये नए फीचर केवल डुअल-चैनल वर्जन में मिलेंगे। इसमें पावर के लिए 198 सीसी, सिंगल सिलिंडर, 4-वाल्व, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। इसका इंजन 8500 आरपीएम पर 20.2 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 7000 आरपीएम पर 17 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
 
माइलेज-
शहर में 50.94 किमी प्रति लीटर
 
कीमतः Apache RTR 200 4V के सिंगल-चैनल एबीएस मॉडल की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1.24 लाख रुपये है। वहीं, इसके डुअल-चैनल एबीएस वेरिएंट की कीमत 1.31 लाख रुपये है।
विज्ञापन

5 of 6
KTM 125 Duke - फोटो : KTM

KTM 125 Duke

021 KTM 125 Duke (2021 केटीएम 125 ड्यूक) को कई बदलावों के साथ लॉन्च किया गया है, जैसे नई स्टाइलिंग और सस्पेंशन, जो इसे बाजार में अन्य ब्रांड्स की तुलना में बढ़त बनाने में मदद करेंगे। यह केटीएम ड्यूक सीरीज में कंपनी की लेटेस्ट एंट्री लेवल बाइक बन गई है। साथ ही यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक भी है। नई केटीएम 125 ड्यूक में 125 सीसी का लिक्विड-कूल्ड फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है, जो 14.5 पीएस की पावर और 12 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। 2021 KTM 125 Duke बाइक का लुक काफी स्टाइलिश है। बाइक सब-फ्रेम पर बोल्ट के साथ इंटीग्रेटेड स्टील ट्रेलिस फ्रेमवर्क पर आधारित है। हालांकि नई बाइक में ड्यूक 200 मॉडल वाले हेडलैंप्स, बॉडी पैनल, फ्यूल टैंक और एलसीडी पैनल दिए गए हैं। बाइक में बेहतर एर्गोनॉमिक्स, अपडेटेड सस्पेंशन सेटअप और 13.5-लीटर क्षमता वाला एक बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। जबकि पिछली जेनरेशन वाली ड्यूक 125 में सिर्फ 11 लीटर का टैंक मिलता था।
 
माइलेज- 34.5 किमी प्रति लीटर
 
कीमतः
KTM 125 Duke की एक्स-शोरूम कीमत 1.42 लाख रुपये है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Yamaha MT-15 ABS - फोटो : Yamaha

Yamaha MT-15

यामाहा MT-15 तो कंपनी की प्रसिद्ध बाइक यामाहा R15 की तर्ज पर बनाया गया है। इसमें 155 सीसी, लिक्विड कूल्ड, 4-स्ट्रोक, DOHC, 4-वाल्व, सिंगल सिलिंडर वाला इंजन दिया गया है, जो 18 बीएचपी की पावर और 8,500 आरपीएम पर 14 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यह स्ट्रीट बाइक एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, स्कल्पटेड टैंक, फुली डिजिटल निगेटिव एलसीडी इंस्ट्रूमेंट पैनल के साथ आती है। MT-15 के फ्रंट में 282 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में 220 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है। सुरक्षा के लिए इसमें डुअल-चैनल ABS फीचर दिया है। वहीं, इसके सस्पेंशन फीचर्स की बात करें तो MT-15 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क दिया गया है। वहीं, इसके रियर में मोनोशॉक सेटअप दिया गया है।
 
माइलेज-
45 किमी प्रति लीटर
 
कीमत- अब Yamaha MT-15 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,39,900 रुपये है, इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 1,40,900 रुपये तक जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें