फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 10 Selling Hatchback Cars: जून 2024 में सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 हैचबैक कारें, जानें डिटेल्स

Wed, 24 Jul 2024 10:05 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Maruti Suzuki Swift - फोटो : Maruti Suzuki
भारत में, हैचबैक अपनी साइज की तुलना में कहीं ज्यादा अहमियत रखती हैं। वास्तव में, यही उनका कॉम्पैक्ट आकार है जो उनके महत्व का आधार बनता है। भले ही भारतीय कार खरीदारों में एसयूवी का रुझान बढ़ा है, फिर भी हैचबैक अभी भी वाहन उद्योग की आधारशिला हैं। जून 2024 में 85,621 हैचबैक बिकीं, जो मई 2024 में बिकीं 87,419 यूनिट्स से थोड़ी कम है। जिसमें 2.06 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। यह जून 2023 में बिकीं 1,04,062 हैचबैक की तुलना में काफी कम है, जिसमें 17.72 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। यहां हम आपको बता रहे हैं जून के महीने में बिकने वाली टॉप 10 हैचबैक कारों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 11
Maruti Suzuki Swift - फोटो : Maruti Suzuki
जून 2024 में हैचबैक बिक्री
हाल ही में लॉन्च हुई मारुति सुजुकी स्विफ्ट अभी भी भारत में हैचबैक की बादशाह है। 16,422 यूनिट के साथ, स्विफ्ट ने 2.93 प्रतिशत की साल-दर-साल बढ़ोतरी दर्ज की। हालांकि, जून 2023 में बिकीं 15,955 यूनिट्स और मई 2024 में बिकीं 19,393 यूनिट्स की तुलना में 15.32 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। स्विफ्ट ने साल-दर-साल मात्रा में 476 यूनिट की बढ़त हासिल की और माह-दर-माह मात्रा में 2,971 यूनिट की गिरावट दर्ज की और हैचबैक सेगमेंट में 19.18 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी हासिल की।
विज्ञापन

3 of 11
Maruti Suzuki Baleno - फोटो : Maruti Suzuki
बलेनो और वैगनआर की बिक्री क्रमशः 14,895 और 13,790 यूनिट के साथ बहुत करीब रहीं, और हैचबैक सेगमेंट में क्रमशः 17.4% और 16.11% बाजार हिस्सेदारी हासिल की। बलेनो 5.81% की साल-दर-साल वृद्धि और 5.99% की माह-दर-माह वृद्धि के साथ बढ़त बनाए रखा। जिसने साल-दर-साल और माह-दर-माह मात्रा में क्रमशः 818 यूनिट और 2,053 यूनिट हासिल किए। 

4 of 11
Maruti Suzuki WagonR - फोटो : Maruti Suzuki
हालांकि, वैगनआर की बिक्री में 21.11% की साल-दर-साल और 4.84% की माह-दर-माह गिरावट आई। जिससे साल-दर-साल और माह-दर-माह मात्रा में क्रमशः 3,691 यूनिट और 702 यूनिट्स का नुकसान हुआ।
विज्ञापन

5 of 11
Maruti Suzuki Alto K10 - फोटो : Maruti Suzuki
दूसरी ओर, ऑल्टो ने 7,775 यूनिट बेचीं और 31.33% की साल-दर-साल गिरावट दर्ज की। लेकिन माह-दर-माह 1.30% की बढ़त हासिल की। भारत की एक बार की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार की अब इस सेगमेंट में 9.08% हिस्सेदारी है।
विज्ञापन

6 of 11
Hyundai i20 - फोटो : Hyundai
पहले 4 स्थानों पर मारुति सुजुकी के दबदबे के बाद, हमारे पास 5वें स्थान पर ह्यूंदै i20 है, जिसकी 5,315 यूनिट्स बिकीं। पिछले साल जून में बिकीं 6,162 यूनिट्स और एक महीने पहले मई में बिकीं 5,169 यूनिट्स की तुलना में, i20 ने 13.75% की साल-दर-साल गिरावट और 2.82% की माह-दर-माह बढ़ोतरी दर्ज की।
विज्ञापन

7 of 11
Tata Tiago - फोटो : Tata Motors
टाटा टियागो (ICE और इलेक्ट्रिक वर्जन) और ह्यूंदै ग्रैंड i10 NIOS की बिक्री क्रमशः 5,174 और 4,948 यूनिट्स के साथ एक-दूसरे के काफी करीब रहीं। जिसके साथ इन दोनों कारों ने इस लिस्ट में क्रमशः छठा और सातवां स्थान हासिल किया।

8 of 11
Hyundai Grand i10 Nios - फोटो : Hyundai
हालांकि, दोनों ही वाहनों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। जिसमें टियागो ने साल-दर-साल 36.4% और माह-दर-माह 12.7% की गिरावट दर्ज की और NIOS ने साल-दर-साल 21.72% और माह-दर-माह 7.13% की गिरावट दर्ज की।

9 of 11
Toyota Glanza - फोटो : Toyota
टोयोटा ग्लैंजा और टाटा अल्ट्रोज की बिक्री भी एक-दूसरे के काफी करीब रहीं, इस सूची में क्रमशः आठवां और नौवां स्थान हासिल किया। ग्लैंजा ने 4,118 यूनिट बेचीं, जिसमें साल-दर-साल 18.78% की बढ़ोतरी और माह-दर-माह 8.83% की गिरावट दर्ज की गई। लेकिन अल्ट्रोज के नतीजे कहीं ज्यादा दिलचस्प रहे।

10 of 11
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors
पिछले महीने बिकीं 3,937 यूनिट्स के साथ, अल्ट्रोज की बिक्री साल-दर-साल 45.7 बढ़ोतरी घटकर लगभग आधी हो गई। लेकिन इसने माह-दर-माह 87.65% की अभूतपूर्व बढ़ोतरी दर्ज की, जो इस सूची में सबसे ज्यादा है। हो सकता है कि हाल ही में लॉन्च हुई अल्ट्रोज रेसर इसकी एक वजह हो।
विज्ञापन

11 of 11
Maruti Suzuki Celerio - फोटो : Maruti Suzuki
टॉप 10 सेलिंग कारों की सूची में 10वें स्थान पर मारुति सुजुकी की सेलियो रही। जून के महीने में इसने 2,985 यूनिट्स की बिक्री के साथ 9.93% की गिरवाट दर्ज की। पिछले साल जून के महीने में सेलेरियो की 3,399 यूनिट्स बिकीं थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें