फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 10 Safest Cars: ये हैं भारत की 10 सबसे सुरक्षित कारें, इनमें सात तो सिर्फ टाटा और महिंद्रा की हैं

Sat, 02 Jul 2022 02:16 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय कार बाजार में कुछ समय से कारों की सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हुई है। भारतीय कारों के लिए Global NCAP (ग्लोबल एनसीएपी) क्रैश टेस्ट रेटिंग कार खरीदारों को अपनी नई कारों के साथ स्मार्ट विकल्प चुनने में मदद कर रही है।
विज्ञापन
1 of 7
Tata Punch - फोटो : Tata Motors
भारतीय कार बाजार में कुछ समय से कारों की सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हुई है। भारतीय कारों के लिए Global NCAP (ग्लोबल एनसीएपी) क्रैश टेस्ट रेटिंग कार खरीदारों को अपनी नई कारों के साथ स्मार्ट विकल्प चुनने में मदद कर रही है। हाल के दिनों में, सुरक्षित कारों की सूची में काफी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, जून 2022 तक टॉप 10 सबसे सुरक्षित कारों की सूची में दो कार निर्माता, टाटा मोटर्स और महिंद्रा का दबदबा है। 
विज्ञापन

2 of 7
Mahindra XUV300 - फोटो : Mahindra
दो कार निर्माता टॉप 10 की सूची में 10 में से 7 स्थानों पर काबिज हैं, अन्य तीन स्थानों पर होंडा, टोयोटा और फॉक्सवैगन ने एक-एक स्थान लिया है।  यहां हम आपको बता रहे हैं भारत की 10 सबसे सुरक्षित कारों के बारे में। 
विज्ञापन

3 of 7
Tata Altroz DCA Automatic Car - फोटो : Tata Motors
टॉप-5 सेफ कारें
टॉप 10 सबसे सुरक्षित वाहनों की सूची में, पहले पांच स्थान पर वे कारें हैं जिन्हें फुल 5-स्टार रेटिंग हासिल हुई है। और इसमें Tata Punch (टाटा पंच), Mahindra XUV300 (महिंद्रा एक्सयूवी300), Tata Altroz (टाटा अल्ट्रोज), Tata Nexon (टाटा नेक्सन), और Mahindra XUV700 (महिंद्रा एक्सयूवी700) शामिल हैं। यानी भारत में बिकने वाली टॉप 5 सबसे सुरक्षित कारें टाटा मोटर्स और महिंद्रा की हैं और वे सबसे ज्यादा 5-स्टार रेटिंग के साथ आती हैं। 

4 of 7
Honda Jazz - फोटो : Honda
6 से 10 तक इनको मिला स्थान
टॉप 10 सबसे सुरक्षित कारों की लिस्ट में अगले पांच स्थानों में वै कारें शामिल हैं जिन्हें 4-स्टार रेटिंग मिली है। और इस सूची में Honda Jazz (होंडा जैज), Toyota Urban Cruiser (टोयोटा अर्बन क्रूजर), Mahindra Marazzo (महिंद्रा मराजो), Volkswagen Polo (फॉक्सवैगन पोलो) और Mahindra Thar (महिंद्रा थार) शामिल हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
बच्चों के लिए सबसे सुरक्षित हैं ये 5 कारें
बच्चों की सुरक्षा के मामले में सबसे सुरक्षित कारों की बात करें तो, महिंद्रा XUV700 का स्कोर सबसे ज्यादा है, इसके बाद महिंद्रा थार, टाटा पंच, XUV300 और टोयोटा अर्बन क्रूजर का नंबर आता है। 
विज्ञापन

6 of 7
Mahindra Thar - फोटो : Mahindra
टॉप-10 सुरक्षित कारों की रेटिंग
 
स्थान मॉडल अडल्ट रेटिंग चाइल्ड रेटिंग
1 Tata Punch 5 4
2 Mahindra XUV300 5 4
3 Tata Altroz 5 3
4 Tata Nexon 5 3
5 Mahindra XUV700 5 4
6 Honda Jazz 4 3
7 Toyota Urban Cruiser 4 3
8 Mahindra Marazzo 4 2
9 VW Polo 4 3
10 Mahindra Thar 4 4
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Toyota Urban Cruiser - फोटो : Toyota
यहां ध्यान देने योग्य एक दिलचस्प पहलू यह है कि टोयोटा अर्बन क्रूजर, मारुति सुजुकी ब्रेजा का रीबैज वर्जन होने के बावजूद, टॉप-10 सबसे सुरक्षित वाहनों की सूची में शामिल होने में कामयाब रही है, जबकि इस सूची में ब्रेजा खुद 13वें स्थान पर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें