भारत में डीजल की तुलना में पेट्रोल कार खरीदने के अपने फायदे हैं। क्योंकि इसकी कीमत डीजल गाड़ी के मुकाबले कम होती है। साथ ही तुलनात्मक तौर पर पेट्रोल गाड़ी में इंजन का शोर और कंपन कम होता है। चूंकि अब डीजल और पेट्रोल की कीमत का फर्क कम होता जा रहा है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय डीजल गाड़ी के प्रदूषण मानकों के हालिया कई घोटालों के बाद भारतीय उद्योग धीरे-धीरे पेट्रोल इंजन की गाड़ियों की ओर रूख कर रहा है।
हालांकि अभी भी, माइलेज ही वह सबसे अहम कारण है जिसपर कार खरीदने के दौरान भारतीय उपभोक्ता सबसे ज्यादा ध्यान देते हैं। इसलिए हम आपके लिए ले कर आए हैं भारत में बिक रही वो 10 पेट्रोल कारें जो सबसे ज्यादा माइलेज देती हैं।
हालांकि यहां दिए जा रहे आंकड़ें एआरएआई द्वारा प्रमाणित हैं, लेकिन ये वास्तविक तथ्य से अलग हो सकते हैं। क्योंकि ये परीक्षण आदर्श परिस्थियों में प्रयोगशाला में किए जाते हैं।
1. डैटसन रेडिगो - 25.17 किमी/लीटर
डैटसन रेडिगो की 54एचपी, 0.8 लीटर इंजन, समान इंजन क्षमता वाले रेनो क्विड के साथ पहले नंबर पर है। डैटसन ने 68एचपी, 1.0 लीटर का (एआरएआई माइलेज 22.5 किमी/लीटर) टॉल बॉय हैचबैक मॉडल भी पेश किया है। हालांकि रेडिगो सबसे बड़ी या बेहतर कार नहीं है, लेकिन 2.81 लाख (कुल कीमत, दिल्ली) रुपये की शुरुआती कीमत, कम खर्चीले इंजन और स्टाइल की वजह से एक अच्छा सौदा है। रेडिगो 1.0 का ऑटोमेटिक वर्जन हाल ही लॉन्च किया गया है जिसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम 3.81 लाख रुपये है और इसकी माइलेज मैन्युअल के बराबर है।
विज्ञापन
2 of 10
- फोटो : Renault India
1. रेनो क्विड - 25.17 किमी/लीटर
रेनो के इस हैचबैक मॉडल में रेडिगो की तरह 0.8 लीटर इंजन और एआरएआई प्रमाणित माइलेज है। हालांकि थोड़ा ज्यादा प्रीमियम लुक और बड़ा इंटीरियर,
टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसा बढ़िया फीचर और शुरुआती कीमत 2.67 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) क्विड को एक बेहतर विकल्प साबित करती हैं। क्विड के 1.0 लीटर वर्जन और एएमटी वेरियंट के साथ ही खुरदरा दिखनेवाला क्लाइंबर वर्जन भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
3 of 10
मारुति सुजुकी ऑल्टो 800
- फोटो : Maruti Suzuki
3. मारुति अल्टो 800 - 24.7 किमी/लीटर
अल्टो 800 भारत की सबसे लोकप्रिय छोटी कारों में से एक है और इसकी वजह है - इसकी शुरुआती कीमत 2.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली), इसका माइलेज और मारुति का व्यापक सर्विस नेटवर्क। 48एचपी, 796सीसी मोटर की वजह से हल्के वजन की यह कार सबसे अच्छे माइलेज वाले कार की सूची में तीसरे नंबर पर है।
4 of 10
Alto K10
4. मारुति अल्टो के10- 24.07 किमी/लीटर
इस कार का लुक ऑल्टो 800 से बेहतर है और उसकी तुलना में इसका इंजन भी उससे थोड़ा ताकतवर 68hp, 1.0 लीटर का है। शहर में कम दूरी के सफर के लिए यह बहुत अच्छा विकल्प है, जिसकी शुरुआती कीमत 3.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से है। इसका एक ऑटोमेटिक वर्जन भी आता है जिसके बारे में दावा किया जाता है कि उसका माइलजे मैनुअल के बराबर है।
विज्ञापन
5 of 10
Tata Tiago
5. टाटा टियागो - 23.84 किमी/लीटर
3.26 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की शुरुआती कीमत के साथ टियागो एक अच्छा दिखने वाली हैचबैक है जिसमें स्टाइलिश दिखने वाले साथ ही व्यावहारिक इंटीरियर और अच्छे स्तर के उपकरण मौजूद हैं। इसके साइज और फीचर्स इसे दूसरे कारों से थोड़ा ऊपर वाले सेगमेंट में रखते हैं, लेकिन इसका 85एचपी, 1.2-लीटर इंजन प्रदर्शन के मामले में थोड़ा फीका है। इस कार का एक एएमटी वर्जन भी मौजूद है। इस हैचबैक कार का एक परफॉर्मेंस वर्जन और एक ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन हाल ही में ऑटो एक्सपो 2018 में शोकेस किया गया था।
विज्ञापन
6 of 10
Tata Nano GenX
6. टाटा नैनो जेनएक्स - 23.6 किमी/लीटर
पुराने नैनो की तुलना में नैनो जेनएक्स में कई अहम सुधार किए गए हैं। लेकिन यह गाड़ी अपनी छवि, सवारी की खराब गुणवत्ता और सामान रखने की जगह की कमी की वजह से है निराश करती है। हालांकि, यह 2.28 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होने वाली कीमत के साथ भारत में सबसे सस्ती कार है। कीमत के साथ, कुशल 38एचपी, 624सीसी इंजन, इंटीरियर स्पेस और तंग जगहों में भी इसके चलने की खूबी इसे खरीदने के कुछ वजहें हैं।
विज्ञापन
7 of 10
celerio limited edition
7. मारुति सेलेरियो - 23.1 किमी/लीटर
मारुति ने हाल ही में सेलेरियो में मामूली बदलाव कर इसे नया लुक दिया, जिसकी कीमत 4.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। हालांकि इसमें बहुत कुछ नहीं बदला है। यह दावा किया गया है कि हैचबैक को पैदल यात्रियों, ऑफसेट और साइड इम्पैक्ट के नियमों के संदर्भ में आनेवाले भारतीय सुरक्षा मानदंडों पर खरा उतरने के लिए अपग्रेड किया गया है। हालांकि यह मॉडल मोटा-मोटी पहले जैसा ही है। क्योंकि मारुति इसे टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस करने का मौका चूक गई। इसका 68एचपी, 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर इंजन अल्टो के10 जैसा ही है। इसके एएमटी ट्रांसमिशन एक विकल्प भी उपलब्ध है।
8 of 10
Maruti Suzuki Dzire
8. मारुति डिजायर - 22 किमी/लीटर
नई डिजायर में है मारुति की किफायती 83 एचपी, 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और हल्की बॉडी, जिसे मिलाकर यह बन जाती है भारत में बिकने वाली सबसे ज्यादा माइलेज वाली पेट्रोल सेडान कार (हालांकि यह कॉम्पैक्ट है)। बहुत कारणों की वजह से डिजायर सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट सेडान कार है। यह सिर्फ इसके प्रभावशाली प्रदर्शन, माइलेज, अंदर की जगह और उपकरणों तक सीमित नहीं है। 5.56 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की प्रतिस्पर्धी कीमत के साथ, इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि यह हमारी बड़ी, कॉम्पैक्ट सेडान की सूची में सबसे उपर है।
9 of 10
बलेनो आरएस
- फोटो : Maruti Suzuki India Limited
9. मारुति बलेनो - 21.4 किमी/लीटर
बलेनो मारुति की प्रीमियम हैचबैक है जिसकी कीमत 5.36 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है। 84एचपी, 1.2 लीटर इंजन से लेकर हल्का प्लेटफॉर्म और बॉडी- इसमें वह सभी चीजें मौजूद हैं जिनके लिए मारुति की कारें जानी जाती हैं। इसमें मौजूद उपकरणों की अच्छी खासी लंबी लिस्ट है, बढ़िया प्रदर्शन और एक अच्छा केबिन इसकी विशेषताएं में शामिल हैं। संयोग से आरएस 102 एचपी 1.0-लीटर इंजन वाले बलेनो का एआरएआई प्रमाणित माइलेज 21.1 किलोमीटर प्रति लीटर है।
हुंडई का ईयॉन बाजार में मौजूद सबसे नई कार नहीं हो सकती है, लेकिन 56 एचपी, 814 सीसी मोटर वाली यह कार अभी भी सबसे ज्यादा माइलेज देनेवाली गा़ड़ियों में से एक है। हालांकि इसके इंजन का नकारात्मक पहलू इसका कमजोर प्रदर्शन है। इस हैचबैक के ऊंचे वेरियंट बेहतर तरीके से लैस हैं लेकिन अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में थोड़ा महंगा भी है। इसकी कीमत 3.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है। उदाहरण के लिए, 69एचपी, 1.0 लीटर इंजन की रेटिंग 20.3 किलोमीटर प्रति लीटर है।