कार या किसी गाड़ी की बात हो और माइलेज को नजरअंदाज कर दिया जाए, यह संभव नहीं है। आज भले ही तमाम तरह की तकनीक सामने आ गई हैं लेकिन आज भी लोग माइलेज को ही प्राथमिकता देते हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो दो तिहाई लोग माइलेज को पहली प्राथमिकता देते हैं। तो चलिए आज हम आपको कार की माइलेज बढ़ाने के लिए 5 बातें बताते हैं जिनका आपको ख्याल रखना चाहिए।
विज्ञापन
2 of 6
car tire pressure
टायर के एयर प्रेशर को मेंटेन रखें
पहली बात यह है कि आपके कार में टायर प्रेशर को हमेशा मैन्युफैक्चरर गाइड के मुताबिक होना चाहिए। ऐसे में आपके लिए अच्छा होगा कि कही भी गाड़ी को लेकर निकलने से पहले हवा चेक कर लें, क्योंकि कम हवा होने पर कार के इंजन पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है और माइलेज कम हो जाती है।
विज्ञापन
3 of 6
CAR AC
AC को हमेशा चालू ना रखें
कई लोग जरूरत ना होने पर भी कार के एयर कंडीशनर को चालू रखते हैं जो कि गलत है, क्योंकि इससे तेल खपत होती है और। अगर घर से निकलते समय सुबह में मौसम ठीक है तो कोशिश करें कि एयर कंडीशनर बंद ही रहे।
4 of 6
CAR
सिग्नल पर कार को बंद कर दें
कई लोग ऐसे होते हैं कि सिग्नल पर भी कार का इंजन बंद नहीं करते हैं, लेकिन अगर ट्रैफिक ज्यादा है तो इंजन को बंद कर देना ही समझदारी भरा काम होगा। इससे तेल भी बचेगा और प्रदूषण भी नहीं होगा।
विज्ञापन
5 of 6
car servicing
सर्विसिंग
अगर आपको कार से माइलेज चाहिए तो आपके कार का इंजन, क्लच, गियर आदि पार्ट्स का अच्छे तरीके से काम करना जरूरी है और इसके लिए आवश्यक है कि कार की सर्विसिंग समय-समय पर होती रहे। सर्विसिंग हमेशा किसी भरोसमंद मैकेनिक से ही कराएं।
तेल की क्वालिटी
किसी भी पेट्रोल पंप और सड़क किनारे तेल भरवाने से बचें, क्योंकि कई बार इन जगहों से तेल में मिलावट की जानकारी मिलती है। वहीं कोशिश करें कि रात या सुबह के समय पेट्रोल भराएं, क्योंकि रात के समय पेट्रोल/डील गाढ़ा होता है।