फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 10 Cars: जून में भारत में बिकने वाली टॉप 10 कारें, जानें आपकी पसंदीदा गाड़ी लिस्ट में कहां है

Thu, 07 Jul 2022 03:44 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) बिक्री के मामले में भारत में अग्रणी कार निर्माता बनी हुई है। यहां हम आपको जून में भारत में बिकने वाली टॉप 10 कारों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 11
Maruti Suzuki WagonR Facelift 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) बिक्री के मामले में भारत में अग्रणी कार निर्माता बनी हुई है। वहीं Tata Motors (टाटा मोटर्स) और Hyundai Motor (ह्यूंदै मोटर) देश में दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता बनने की दौड़ में एक दूसरे को कांटे की टक्कर दे रहे हैं। यह जून में भारत में बिकने वाली टॉप 10 कारों की सूची में भी साफ दिखाई दे रहा है, जहां टाटा और ह्यूंदै मारुति की हिस्सेदारी को घटाकर सिर्फ छह करने में सफल रही हैं। हालांकि पिछले महीने बेची गई टॉप-10 कारों की सूची में मारुति का दबदबा जारी है। टाटा और ह्यूंदै की छोटी और मिड-साइज एसयूवी, जिसमें नेक्सन, पंच, क्रेटा और वेन्यू शामिल हैं, ने मिलकर टॉप कार निर्माता को टक्कर देने में मदद की। यहां हम आपको जून में भारत में बिकने वाली टॉप 10 कारों के बारे में बता रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 11
Maruti Suzuki WagonR Facelift 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti WagonR
मारुति की लोकप्रिय हैचबैक WagonR (वैगनआर) पिछले कुछ महीनों से लगातार भारतीय ग्राहकों की नंबर वन पसंद बनी हुई है। पिछले महीने 19,190 यूनिट्स की बिक्री के साथ, वैगनआर की बिक्री ने मई महीने की 16,814 यूनिट्स की बिक्री को पीछे छोड़ दिया है। वास्तव में, वैगनआर की बिक्री जून 2021 की तुलना में लगभग बराबर पहुंच गई है जब कार निर्माता ने 19,447 यूनिट्स बेचीं थी। 
विज्ञापन

3 of 11
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Swift
पिछले महीने Swift (स्विफ्ट) हैचबैक कुछ समय बाद मई में टॉप-10 सूची में लौटने के बाद टाटा नेक्सन को दूसरे स्थान से पछाड़ने में कामयाब रही। मारुति ने पिछले महीने स्विफ्ट की 16,213 यूनिट्स की बिक्री की। इस साल मई की तुलना में इसमें करीब 2,000 यूनिट का इजाफा हुआ है। हालांकि पिछले साल जून में मारुति ने पिछले महीने के मुकाबले ज्यादा स्विफ्ट बेची थी। कोविड की चुनौतियों के बावजूद, मारुति ने पिछले साल इसी महीने के दौरान स्विफ्ट की 17,227 यूनिट्स की बिक्री की थी। 

4 of 11
Maruti Suzuki Baleno 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Baleno
Maruti Baleno (मारुति बलेनो) के न्यू जेनरेशन मॉडल ने जून में 16,103 यूनिट्स की बिक्री के साथ Tata Nexon (टाटा नेक्सन) को पछाड़ने में कामयाबी हासिल की है। अब तीसरे नंबर पर मौजूद बलेनो की बिक्री के आंकड़ों में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हुई है। जबकि मई में इसकी बिक्री 13,970 यूनिट्स हुई थी। पिछले साल जून में बिक्री के आंकड़ों की तुलना में भी मारुति ने पिछले महीने 1,400 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है। इस साल की शुरुआत में, मारुति ने नई बलेनो को कई नए फीचर्स और टेक्नोलॉजी अपडेट के साथ लॉन्च किया था। 
विज्ञापन

5 of 11
Tata Nexon - फोटो : Tata Motors
Tata Nexon
टाटा मोटर्स की लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Tata Nexon जून में भारत की नंबर वन SUV बनी हुई है। हालांकि इस साल मई के मुकाबले इसकी बिक्री में मामूली गिरावट आई है। पिछले महीने, टाटा ने नेक्सन की 14,295 यूनिट्स बेचीं, जबकि मई में 14,614 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। हालांकि, पिछले साल जून की तुलना में जब टाटा ने सिर्फ 8,033 यूनिट्स बेचीं थी, नेक्सन की बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

6 of 11
Hyundai Creta - फोटो : Hyundai
Hyundai Creta
ह्यूंदै की फ्लैगशिप कॉम्पैक्ट एसयूवी Creta (क्रेटा) पांचवें नंबर पर मजबूती से कायम है। कोरियाई कार निर्माता ने मई में बेची गईं 10,973 यूनिट्स की तुलना में जून में एसयूवी की 13,790 यूनिट्स की बिक्री की। ह्यूंदै क्रेटा की बिक्री पिछले साल जून की तुलना में काफी बढ़ गई है जब कार निर्माता ने सिर्फ 9,941 यूनिट्स बेचीं थी। क्रेटा भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है।
 
विज्ञापन

7 of 11
Maruti Suzuki Alto 800 - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Alto
मारुति अपनी एंट्री लेवल हैचबैक कार ऑल्टो के नए फेसलिफ्ट वर्जन को इस साल के आखिर में लॉन्च करने वाली है। लेकिन मारुति ऑल्टो का मौजूदा मॉडल खरीदारों के बीच अभी भी एक पसंदीदा ऑप्शन बना हुआ है। मारुति ने पिछले महीने ह्यूंदै क्रेटा जितनी ऑल्टो कार बेचीं। इस साल मई से अब तक बिक्री में 850 यूनिट्स से ज्यादा का इजाफा हुआ है। पिछले साल जून में, मारुति ने ऑल्टो की 12,513 यूनिट्स बेची थीं, जो कि पिछले कुछ वर्षों में छोटे हैचबैक के स्थिर प्रदर्शन को दर्शाता है।

8 of 11
Maruti Suzuki Dzire - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Dzire
Maruti Dzire (मारुति डिजायर) भारत में हर महीने बिकने वाली टॉप 10 कारों की सूची में शामिल होने वाली एकमात्र सब-कॉम्पैक्ट सेडान कार बनी हुई है। मारुति ने पिछले महीने डिजायर की 12,597 यूनिट्स बेचीं, जो मई में बेची गई 11,603 यूनिट्स से भी ज्यादा है। कंपनी इसका भी फेसलिफ्ट मॉडल जल्द लाने वाली है। डिजायर मारुति की लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली कारों में से एक बनी हुई है। पिछले साल जून में मारुति डिजायर की देशभर में 12,639 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। 

9 of 11
Maruti Suzuki Ertiga 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Ertiga
न्यू जेनरेशन Ertiga (अर्टिगा) अप्रैल में लॉन्च होने के बाद से लंबे वेटिंग पीरियड की वजह से नुकसान झेल रहीहै। लॉन्च के बाद से इसकी बिक्री में काफी गिरावट आई है। जून में, मारुति ने अर्टिगा की 10,423 यूनिट्स बेचीं, जो मई महीने में बेची गई 12,226 यूनिट्स से कम थीं। इस साल लॉन्चिंग के महीने में इसकी 14,889 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

10 of 11
Tata Punch - फोटो : Tata Motors
Tata Punch
टॉप-10 कारों की सूची में टाटा मोटर्स ने पिछले महीने अपनी एक और कार के साथ एंट्री की है। Tata Punch (टाटा पंच) एसयूवी की पिछले महीने 10,414 यूनिट्स की बिक्री हुई। टाटा पंच को पिछले साल के आखिर में लॉन्च किया गया था। शुरुआत में इसे ग्राहकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला, जो बाद में कम होता दिख रहा है। जल्द ही इस कार को Citroen C3 से टक्कर मिलने वाली है, जो इस महीने के आखिर में लॉन्च होने वाली है।
विज्ञापन

11 of 11
Hyundai Venue - फोटो : Amar Ujala
Hyundai Venue
वेन्यू के न्यू जेनरेशन मॉडल को हाल ही में लॉन्च किया गया है। लेकिन बिक्री के आंकड़ों के मुताबिक इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी के टॉप-10 में लौटने के पीछे इसका कोई श्रेय नहीं है। हालांकि, यह सिर्फ एक इशारा है कि आने वाले दिनों में न्यू जनरेशन वेन्यू और नई 2022 ब्रेजा के बीच मुकाबला तेज होने की संभावना है। जून में ह्यूंदै ने पुरानी पीढ़ी के वेन्यू की 10,321 यूनिट्स की बिक्री की। ह्यूंदै पिछले साल इसी महीने के दौरान इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की सिर्फ 4,865 यूनिट बेच सकी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें