फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल भारत में Tesla Model 3 के अलावा टाटा-महिंद्रा ला रही हैं इलेक्ट्रिक कारें, सिंगल चार्ज में 700 किमी तक होगी रेंज

Tue, 12 Jan 2021 02:55 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Tesla Model 3 - फोटो : For Refernce Only
टेस्ला (Tesla) भारत आ रही है यह भारतीय ऑटो सेक्टर के लिए बड़ी खबर है, वहीं वह टाटा मोटर्स (Tata Motors) के साथ मिल कर इलेक्ट्रिक कारें बनाएगी, इस खबर से पिछले दो दिन से टाटा मोटर्स का शेयर आसमान छू रहा है। खैर टेस्ला भारत में तीन कारें लॉन्च करेगी। इसके अलावा अमेरिकी कंपनी ट्रीटॉन (Tritron), फ्रेंच कंपनी Citroen भी भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करेंगी। जानते हैं इस साल कौन-कौन सी इलेक्ट्रिक कारें भारत में लॉन्च होने जा रही हैं...
 
विज्ञापन

2 of 9
Auto Expo 2020: Tata Altroz EV - फोटो : अमर उजाला

टाटा इलेक्ट्रिक कारें

इस साल टाटा कई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने जा रही है। ये सभी कारें अफोर्डेबल सेगमेंट के लिए होंगी। वहीं खबरें यह भी हैं इलेक्ट्रिक कारों के लिए प्रसिद्ध कंपनी टेस्ला भारत में कदम रखने जा रही है और उसने टाटा मोटर्स के इंफ्रास्ट्रक्चर को इलेक्ट्रिक कारों के निर्माण के लिए बेहद उपयुक्त पाया है और माना जा रहा है कि दोनों कंपनियां जल्द ही इलेक्ट्रिक कारों के निर्माण के करार का एलान करेंगी। वहीं टाटा अपनी प्रीमियम हैचबैक टाटा अल्ट्रोज, सब कॉम्पैक्ट सेडान टियागो का इलेक्ट्रिक अवतार लॉन्च करेगी। दोनों ही कारें पिछले साल ऑटो एक्सपो में शोकेस की जा चुकी हैं। टियागो ईवी में 21.5 kWh की लीथियम-आयन बैटरी लगी होगी, जो सिंगल चार्ज में 213 किमी की रेंज देगी। जबकि अल्ट्रोज ईवी में 30 kWh की बैटरी मिलेगी, जो 350 किमी की रेंज देगी। वहीं टाटा अपनी एंट्री लेवल हैचबैक कार टियागो का भी इलेक्ट्रिक वर्जन उतार सकता है, इसमें 21.5 kWh की बैटरी लगी होगी, जो 213 किमी की रेंज देगी।    
 
विज्ञापन

3 of 9
Mahindra eKUV100 Electric - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

महिंद्रा इलेक्ट्रिक कारें

इस साल महिंद्रा भी इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च कर सकती है। ऑटो एक्सपो में कंपनी पहले ही eKUV100 को शोकेस कर चुकी है, इसमें 40kW की इलेक्ट्रिक मोटर होगी, जो 53 बीएचपी की पावर और 120 एनएम का टॉर्क देगी। वहीं इसमें 15.9 kWh का लीथियम आयन बैटरी पैक मिलेगा, जो फुल चार्जिंग में 120 किमी की रेंज देगा। हालांकि महिंद्रा इस कार को पिछले साल ही उतारना चाहती थी, लेकिन महामारी के चलते उसने लॉन्चिंग टाल दी थी। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.25 लाख रुपये रखी जा सकती है।

वहीं महिंद्रा अपनी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV300 का इलेक्ट्रिक अवतार लॉन्च कर सकती है, जो दो बैटरी पैक 30 kWh और 60 kWh विकल्प के साथ आएगा, जो क्रमशः 300 किमी और 450 किमी की रेंज देगा।
 

4 of 9
Electric car wagon r - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

मारुति वैगन आर ईवी

मारुति वैगन आर ईवी को कई बार स्पॉट किया जा चुका है। पिछले साल भी कहा जा रहा था कि मारुति इस कार को 2020 में उतारेगी, वहीं इस साल भी इसके लॉन्च होने को लेकर संदेह है। हाल ही में कुछ खबरें आई थीं कि कंपनी ने इस कार की लांचिंग को तकनीकी व्यावसायिक व्यवहार्यता के कारण कुछ वक्त के लिए पीछे धकेल दिया है। इलेक्ट्रिक वैगनआर को आखिरी बार जीरो टेंप्रेचर पर टेस्टिंग के लिए कुफरी हिल स्टेशन पर स्पॉट किया गया था। मारुति ने वैगनआर इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की 50 इलेक्ट्रिक यूनिट की टेस्टिंग 2018 में शुरू की थी। हालांकि कंपनी पहले ही साफ कर चुकी है कि इस कार को वह नेक्सा शोरूम के जरिए बेचेगी।
 
विज्ञापन

5 of 9
Prakash Javadekar - फोटो : PTI (File)

ह्यूंदै कोना फेसलिफ्ट

कंपनी ने पिछले एक साल में अपने इकलौती इलेक्ट्रिक कार की 183 यूनिट्स की बिक्री है। वहीं कंपनी अब इसका फेसलिफ्ट मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। इसके फेसलिफ्ट मॉडल को पहले ही ग्लोबल मार्केट में दिसंबर 2020 में लॉ़न्च किया जा चुका है। हालांकि कंपनी ने इसके पावरट्रेन और रेंज में कोई बदलाव नहीं किया है। माना जा कि नई कोना में लुक्स के साथ टेक्नोलॉजी का भी अपडेट मिलेगा।    
 
विज्ञापन

6 of 9
Jaguar I-Pace - फोटो : Jaguar (File Photo)

Jaguar I-PACE

जगुआर लैंड रोवर अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी आई-पेस को भारत में इस साल मार्च महीने में लॉन्च कर सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस कार की बिक्री साल 2018 से ही हो रही है। इस इलेक्ट्रिक कार में 90 kWh की बैटरी लगी है, जो 270 किलोमीटर का रेंज देती है। 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में यह मात्र 4.8 सेकंड का वक्त लेगी। यह 50 किलोवॉट डीसी चार्जर के साथ आती है। भारतीय बाजार में कंपनी इसे करीब एक करोड़ रुपये की कीमत के आसपास लॉन्च कर सकती।
 
विज्ञापन

7 of 9
Audi's second electric car e tron - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

ऑडी ई-ट्रॉन

ऑडी इंडिया अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ई-ट्रॉन को 2021 में उतार सकती है। ई-ट्रॉन में दो इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं, जो 405 बीएचपी की पावर देती है। वहीं इसमें पहली बार वर्चुअल रिअर मिरर दिए गए हैं। वहीं यह कार एक बार चार्ज करने पर 400 किमी की दूरी तय कर सकती है। ऑडी ई-ट्रॉन में दोनों एक्सल पर दो इलेक्ट्रिक मोटर दी हैं, जो 265 किलोवॉट या 355 की पॉवर देती हैं। फ्रंट में 125 किलोवॉट और पीछे की तरफ 140 किलोवॉट की मोटर दी गई है। वहीं बूस्ट मोड में पॉवर आउटपुट 300 किलोवॉट या 408 बीएचपी और 664 एनएम टॉर्क तक पहुंच जाता है। ऑडी ई-ट्रॉन सिंगल चार्ज पर 400 किमी की दूरी तय कर लेती है। वहीं इस एसयूवी 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार मात्र 6.6 सेकेंड में हासिल कर लेती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 200 किमी प्रति घंटा है। वहीं बूस्ट मोड में यह मात्र 5.7 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। वहीं इसे 11 किलोवॉट का एसी (अल्टरनेट करंट) चार्जर और ऑप्शनल 22 किलोवॉट के चार्जर से रिचार्जिंग की जा सकती है।
 

8 of 9
Triton N4 - फोटो : Triton

ट्रीटॉन इलेक्ट्रिक कार

अमेरिकी कंपनी भी अपनी इलेक्ट्रिक कार भारत में उतारने की तैयारी कर रही है। कंपनी भारत में N4 इलेक्ट्रिक सेडान लॉन्च करेगी। इसकी शुरुआती कीमत 35 लाख रुपये होगी। कंपनी इस कार को अमेरिका में ही बनाएगी और भारत में इसके चार वैरियंट लॉन्च करेगी। इसमें 75 kWh और 100 kWh का बैटरी पैक मिलेगा, जिसकी रेंज क्रमशः 500 किमी और 700 किमी होगी।
 
विज्ञापन

9 of 9
Pwn20Wn Tesla Model 3 - फोटो : Social Media

टेस्ला मॉडल 3

कई सालों के संशय के बाद आखिरकार टेस्ला ने एलान कर दिया है कि भारत में वह अपनी इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करेगी। टेस्ला भारत में अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार मॉडल 3 सेडान उतारेगी। हालांकि अभी तक कंपनी ने यहां पर कोई निर्माण इकाई नहीं लगाई है, लेकिन खबरें हैं कि  टेस्ला भारत में टाटा मोटर्स के साथ मिल कर कारें बनाएगी। हालांकि शुरुआत में कंपनी कंप्लीटली बिल्ट-अप यूनिट यानी सीबीयू के तहत कारें भारत में उतारेगी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें