फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2021 में सड़कों पर फर्राटा भरेंगी ये 10 शानदार बाइक्स, जानें कब होंगी लॉन्च

Tue, 05 Jan 2021 02:04 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
TVS Motors Auto Expo - फोटो : For Refernce Only
साल 2021 में जहां कई नई कारों की लॉन्चिंग होने वाली है, वहीं इस साल कई नई बाइक्स भी लॉन्च होने वाली हैं। बजाज ऑटो, ऱॉयल एनफील्ड, ट्रायम्फ जैसी कंपनियां कई नए मॉडल्स लाने की तैयारी कर रही हैं। इनमें कई मॉडल्स के पिक्चर्स और डिटेल्स भी लीक हो चुकी हैं। आइए जानते हैं इस साल लॉन्च होने वाली प्रमुख बाइक्स के बारे में...
विज्ञापन

2 of 11
Royal Enfield Classic 350 - फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350

कंपनी इस साल अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक क्लासिक को नए रूप में पेश करेगी। क्लासिक की हाल ही में टेस्टिंग के दौरान कई फोटो भी लीक हुई थीं। कंपनी इसे इस साल की पहली तिमाही में ही लॉन्च कर सकती है। कंपनी इसे क्रूजर बाइक मीटियोर के प्लेटफॉर्म पर तैयार करेगी। RE Classic 350 का नया इंजन पुराने पुशोडर-वाल्व सिस्टम की बजाय SOHC सेटअप पर बेस्ड होगा, जो 20.2 बीएचपी की पावर और 24 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करेगा।
विज्ञापन

3 of 11
Royal Enfield Cruiser 650 - फोटो : Karthick Jay (YouTube)

Royal Enfield 650cc क्रजूर

कंपनी की इस बाइक को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था। कंपनी ने इसमें ट्विंस में आने वाला इंजन दिया है, लेकिन इसका लुक क्रूजर की तरह होगा। कंपनी इसे 650 टविंस के प्लेटफॉर्म पर ही तैयार करेगी। इस बाइक को 2021 के आखिर तक उताराजा सकता है।

4 of 11
Royal Enfield 650 Twins and Continental GT 650 - फोटो : Royal Enfield

Royal Enfield 650 Twins

कंपनी इस साल अपनी ‘सुपरबाइक’ 650 Twins का अपडेट मॉडल लॉन्च कर सकती है। इनमें इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 शामिल हैं। कंपनी कुछ बदलावों के साथ इन बाइक्स को इस साल फिर से पेश करेगी। माना जा रहा कि कंपनी इसमें ट्रिपर टर्न बाई टर्न नेविगेशन सिस्टम के साथ लॉन्च कर सकती है।
 
विज्ञापन

5 of 11
Honda CBR650R - फोटो : for Reference Only

Honda CBR650R

इस साल होंडा की CBR650R का अपडेट मॉडल भी लॉन्च होना है। माना जा रहा है कि नई Honda CBR650R भारतीय बाजार में 2021 के मध्य तक लॉन्च हो जाएगी। इसमें बीएस6 इंजन के साथ कई नए अपडेट्स भी देखने को मिलेंगे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में नया मॉडल पहले ही 2020 में लॉन्च हो चुका है।
विज्ञापन

6 of 11
Triumph Trident - फोटो : Triumph

Triumph Trident

कंपनी ने पिछले साल इसकी लॉन्चिंग के एलान किया था, माना जा रहा है कि कंपनी इस साल की पहली तिमाही में इसे भारतीय बाजार में उतार सकती है। वहीं इसका मुकाबला होंडा की बाइक CBR650R से होना है।
विज्ञापन

7 of 11
Triumph Tiger 850 Sport - फोटो : Triumph

Triumph Tiger 850 Sport  

कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर यह पहले ही शोकेस की जा चुकी है। वहीं यह कंपनी की मौजूदा एंट्री लेवल बाइक Tiger 900 की जगह लेगी। जिसके बाद यह एंट्री लेवल की बाइक बन जाएगी। इसमें 850 सीसी का तीन सिलंडर इंजन होगा, जो 74 एचपी की पावर और 77 एनएम का टॉर्क देगा।
 

8 of 11
Husqvarna Vitpilen 250 - फोटो : For Refernce Only

Husqvarna 390 Twins

Svartpilen 250 और Vitpilen 250 की लॉन्चिंग के बाद बजाज ऑटो इस साल इन बाइक्स का बड़ा वर्जन लॉन्च कर सकती है। कंपनी इस साल हस्कवर्ना मॉडल्स Svartpilen और Vitpilen दोनों को 390 सीसी इंजन के साथ उतार सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि नई बाइक्स 2021 की तीसरी तिमाही में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगी।

9 of 11
KTM RC200 - फोटो : KTM

KTM RC200

हाल ही में नई पीढ़ी की KTM RC200 को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था। नई पीढ़ी की KTM RC200 में ड़िजाइन और स्टाइल पर फोकस किया गया है। वहीं इसमें नया इंस्ट्रूमेंट पैनल भी दिया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी इसे जल्द ही लॉन्च करेगी।

10 of 11
Benelli 302 S - फोटो : Benelli

Benelli 302 S  

बनेली इस साल अपनी बाइक TNT 300 को बंद कर सकती है और इसकी जगह Benelli 302 S को बाजार में उतार सकती है। इसमें 300 सीसी का इंजन मिलेगा, जो 38 बीएचपी की पावर और 25.6 एनएम का टॉर्क देगा। इसमें डुअल चैनल एबीएस स्टैंडर्डस मिलेगा। वहीं इसका मुकाबलला KTM 390 Duke और BMW G 310 R से होगा। कंपनी इसे 2021 की दूसरी तिमाही के बाद लॉन्च कर सकती है।
विज्ञापन

11 of 11
TVS Zepellin 212cc - फोटो : For Refernce Only

TVS Ronin

टीवीएस ने 2020 ने रोनिन नाम को रजिस्टर कराया था। अभी तक मिली डिटेल्स के मुताबिक यह एक पावरफुल क्रूजर होगी, जो TVS Zeppelin कंस्पेट पर बेस्ड होगी, जिसे 2018 के ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। माना जा रहा है कि कंपनी इसे BMW-TVS 310 के प्लेटफॉर्म पर बनाएगी। इसमें G 310 R या Apache RR 310  को ही इंजन और फ्रेम दिया जाएग। इसकी कीमत 2.5 लाख रुपये तक रखी जा सकती है। वहीं इसे 2021 के मध्य तक उतारा जा सकता है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें