टेस्ला को 2024 में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें उत्पादन के पैमाने को बढ़ाने में बाधाओं से लेकर इस साल 12 महीनों के दौरान बिक्री बढ़ोतरी में कमी की संभावना तक शामिल हैं। और यहां तक कि इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा तेज होने के बावजूद, आगे बढ़ना और भी कठिन हो सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
Tesla Car Plant
- फोटो : Tesla
टेस्ला 2025 की दूसरी छमाही से अपने टेक्सास प्लांट में नेक्स्ट जेनरेशन के ईवी का निर्माण करने पर विचार कर रहा है। यह मुख्य रूप से नई टेक्नोलॉजी की संख्या के कारण है जिन्हें शामिल करने की योजना बनाई जा रही है। खुद टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के मुताबिक, बदलाव में थोड़ा समय लगेगा। और यह ऐसे समय में आया है जब ईवी की मांग थोड़ी धीमी होने की संभावना है।
विज्ञापन
3 of 7
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
टेस्ला ने चौथी तिमाही में ग्रॉस मार्जिन में कमी की सूचना दी है और पहले की गणना की तुलना में कम बिक्री बढ़ोतरी की भविष्यवाणी की है। वॉल स्ट्रीट के अनुमान के मुताबिक, कंपनी लगभग 2.2 मिलियन (22 लाख) ईवी बेचने में कामयाब होगी, जो 2023 के आंकड़ों से लगभग 21 प्रतिशत ज्यादा हो सकती है। लेकिन फिर भी 50 प्रतिशत के लॉन्ग-टर्म टार्गेट से काफी कम है। और चीन और अमेरिका जैसे प्रमुख ईवी बाजारों में प्रतिद्वंद्वियों द्वारा बहुत आक्रामक मूल्य खेल खेलने से मार्जिन में भी कमी आ सकती है।
4 of 7
BYD
- फोटो : For Reference Only
चीनी ईवी खिलाड़ियों का उदय
चीन की BYD ने हाल ही में उत्पादन के मामले में 2023 की आखिरी तिमाही में टेस्ला को पीछे छोड़ दिया। वह अपनी बढ़त बरकरार रखने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके पक्ष में काम करने वाला एक प्रमुख कारक यह है कि जहां इसने चीन के भीतर बहुत शानदार प्रदर्शन किया। वहीं अब यह विदेशों के कई प्रमुख बाजारों में भी अपने पांव पसार रहा है। इसका दबाव बढ़ रहा है और टेस्ला को इस मुकाबले का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
एलन मस्क
- फोटो : सोशल मीडिया
मस्क ने हाल ही में खुद स्वीकार किया था कि चीनी कार निर्माता चीन के बाहर कहीं ज्यादा बड़ी भूमिका निभाने में कामयाब होंगे। "अगर कोई व्यापार बाधाएं स्थापित नहीं की गईं, तो वे दुनिया की ज्यादातर अन्य कार कंपनियों को काफी हद तक ध्वस्त कर देंगे।"
विज्ञापन
6 of 7
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
टेस्ला के लिए रणनीति
प्रतिद्वंद्वियों को दूर रखने के लिए टेस्ला प्राइस वार की रणनीति को जारी रखने पर मजबूर हो सकता है। फिर मॉडल 3 और मॉडल Y जैसे कामयाब मॉडलों को अहम अपडेट मिलने की खबरें हैं। जो संभावित रूप से मांग बढ़ा सकती हैं और समग्र दृष्टिकोण को मजबूत कर सकती हैं।
टेस्ला भारत सहित नए बाजारों में एंट्री करने पर भी विचार कर रही है। कंपनी दुनिया भर में ज्यादा मैन्युफेक्चरिंग प्लांट बनाने का भी लक्ष्य लेकर चल रही है। जिससे उसे उत्पादन में मंदी की किसी भी संभावना को रोकने में मदद मिल सके।