फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की सबसे सस्ती कार 'नैनो' बनी सबसे महंगी, लेकिन लोकप्रियता को लगा झटका

Wed, 11 Jul 2018 09:33 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
2008 में अचानक एक खबर पर चर्चा ने जोर पकड़ा कि जल्द ही मात्र एक लाख रुपए की कीमत वाली कार लॉन्च होने वाली है। टाटा की इस 'ड्रीम कार' का नाम रखा गया नैनो। इस कार को दुनिया की सबसे सस्ती कार होने का दावा जोर-शोर से किया जाने लगा। लखटकिया कार के किस्से लोगों के जुबान पर थे। ये कार मिडिल क्लास फैमिली के लिए बिलकुल परफेक्ट मानी जा रही थी। इसकी दो वजह थी- पहली इसकी कीमत और दूसरी इस छोटे से कार का कंफर्ट।
विज्ञापन

2 of 7
10 जनवरी को दिल्ली के 9वें ऑटो एक्स्पो मेले में नैनो का फर्स्ट लुक सबके सामने आया। इसमें कई खासियतें थी। इसको एक छोटी क्यूट कार के तौर पर देखा जा रहा था, जिसे लोग पसंद भी कर रहे थे। कपंनी का दावा था कि ये कार टू व्हीलर के मुकाबले कम प्रदूषण फैलाएगी।
विज्ञापन

3 of 7
टाटा नैनो जेनएक्स
2009 में पहला मॉडल आया सामने

मार्च 23 2009 को इसका पहला मॉडल लॉन्च हुआ। टाटा नैनो एसटीडी, टाटा नैनो एक्स एल और टाटा नैनो सी एक्स। इनकी कीमत थी लगभग 1 लाख 67 हजार रुपए। छोटी कार के बाजार के लिए ये बड़ी बात थी कि टाटा मोटर्स ने इतनी कम कीमत में सरकार के सारे नियमों को मानते हुए लोगों के लिए एक कंफर्टेबल कार लॉन्च कर दी थी।

4 of 7
Tata Nano
गोल्ड प्लस नैनो कार

ये नैनो कैटेगरी की अब तक की सबसे महंगी कार है। ये कार 2011 में लॉन्च हुई थी- जिसकी कुल कीमत 22 करोड़ से ज्यादा थी। इस कार को बनाने में 22 कैरेट का 80 किलो सोना, 15 किलो चांदी इस्तेमाल किया गया था। हालांकि ये कार कभी भी खरीदी या बेची नहीं गई और सिर्फ प्रदर्शनी में सजावट के तौर पर पेश की गई।
विज्ञापन

5 of 7
Tata nano
टाटा नैनो ट्वीस्ट

टाटा नैनो के ट्वीस्ट मॉडल को स्टाइलिश रखने की कोशिश की गई। इसके दो मॉडल लॉन्च किए गए थे- एक्स टी और एक्स ई। एक्स टी चार रंगो में उपल्बध है, जबकि एक्स ई तीन रंगो में उपल्बध है। इसकी कीमत 2.43 लाख है।
विज्ञापन

6 of 7
टाटा जेन एक्स नैनो एएमटी

इसके लुक में नैनो के मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा कुछ बदलाव नहीं किया गया था। लेकिन यह मॉडल अब ज्यादा प्रीमियम फील देने वाला बनाया गया था। नैनो खासियत थी- इसकी कीमत। पर इस नए मॉडल में बैठ कर आपको नहीं लगेगा की आप सस्ती कार में बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इस कार में इस्तेमाल होने वाली हर एक चीज की क्वालिटी पर खास तवज्जो दी गई थी। नैनो की सारी गाड़ियां अब तक केवल पेट्रोल से ही चलती हैं, पर दो सालों से खबर आ रही है कंपनी अपना नैनो डीजल मॉडल भी लॉन्च कर सकती है। फिल्हाल कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, और अब खबर है कि इसके निर्यात में भारी गिरावट के चलते इसका प्रोडक्शन बंद होने वाला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें