फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Motors: टाटा मोटर्स जनवरी की इस तारीख को फोर्ड के साणंद प्लांट का पूरा करेगी अधिग्रहण, इन्हें देगी नौकरी

Sat, 31 Dec 2022 02:47 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
फोर्ड इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने एलान किया है कि उसकी सहायक कंपनी Tata Passenger Electric Mobility Ltd (TPEML), टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (टीपीईएमएल) 10 जनवरी, 2023 को साणंद, गुजरात में Ford India (फोर्ड इंडिया) के मैन्युफेक्चरिंग प्लांट का अधिग्रहण पूरा कर लेगी। 
विज्ञापन

2 of 6
Ford Sanand Plant Vehicle Assembly - फोटो : For Reference Only
इस साल अगस्त में, टाटा मोटर्स और Ford India Private Limited (FIPL), फोर्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एफआईपीएल) ने एक यूनिट ट्रांसफर एग्रीमेंट (यूटीए) पर हस्ताक्षर किए। जिससे टाटा मोटर्स को फोर्ड के मैन्युफेक्चरिंग प्लांट का अधिग्रहण करने की इजाजत मिली। इस साल मई में गुजरात सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर किए गए थे। 
विज्ञापन

3 of 6
Tata Nexon EV - फोटो : Tata Motors
वाहन निर्माता ने कहा कि समझौते के हिस्से के रूप में, टाटा मोटर्स को पूरी जमीन और बिल्डिंग, व्हीकल मैन्युफेक्चरिंग प्लांट के साथ-साथ मशीनरी और उपकरण मिलेंगे। इसके अलावा, फोर्ड इंडिया की साणंद यूनिट में सभी योग्य कर्मचारियों को TPEML (टीपीईएमएल) के तहत सर्विस के नियमों, शर्तों और बेनिफिट्स के समान नौकरी की पेशकश की जाएगी जो अब तक उनके द्वारा ली गई थी। 

4 of 6
फाइल फोटो - फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स ने इससे पहले कहा था कि फोर्ड इंडिया टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी से पारस्परिक रूप से सहमत शर्तों पर पावरट्रेन मैन्युफेक्चरिंग प्लांट की भूमि और बिल्डिंग को वापस पट्टे पर देकर अपनी पावरट्रेन मैन्युफेक्चरिंग प्लांट का संचालन जारी रखेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
For Reference Only - फोटो : tata motors
टाटा मोटर्स के मुताबिक, उसके यात्री और इलेक्ट्रिक वाहनों के कारोबार ने पिछले कुछ वर्षों में बाजार की तुलना में काफी विकास किया है और भविष्य के लिए तैयार "न्यू फॉरएवर" उत्पादों की अपनी मजबूत पाइपलाइन और इलेक्ट्रिक वाहनों में सक्रिय निवेश के साथ इस रफ्तार को बनाए रखने की मजबूत योजना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Car Plant - फोटो : For Reference Only
टाटा मोटर्स ने यह भी कहा, "सैचुरेशन के नजदीक मौजूदा क्षमताओं के साथ, यह अधिग्रहण प्रति वर्ष 3,00,000 यूनिट्स की एक अतिरिक्त अत्याधुनिक मैन्युफेक्चरिंग क्षमता को बढ़ाएगा जो प्रति वर्ष 4,20,000 यूनिट्स तक बढ़ाई जा सकती है।" 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें