Tata Harrier EV Stealth Edition
- फोटो : Tata Motors
Tata Harrier EV Stealth Edition: ड्राइवट्रेन, बैटरी और रेंज
टाटा हैरियर ईवी स्टील्थ एडिशन को नई Acti.ev+ आर्किटेक्चर पर बनाया गया है, जो इसे ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) क्षमता देता है। यह टाटा मोटर्स की पहली इलेक्ट्रिक कार है जिसमें AWD सिस्टम दिया गया है। इससे पहले Safari (सफारी), Hexa (हेक्सा) और Aria (आरिया) जैसी कारों में ही 4x4 या AWD फीचर दिया गया था।
हैरियर ईवी स्टील्थ में 75 kWh बैटरी पैक है, जिसमें दो ड्राइवट्रेन ऑप्शन मिलते हैं - RWD (रियर-व्हील ड्राइव) और QWD (ऑल-व्हील ड्राइव)। RWD वेरिएंट 235 bhp की पावर और 315 Nm टॉर्क देता है। जबकि QWD वेरिएंट 391 bhp और 504 Nm का टॉर्क पैदा करता है। MIDC टेस्टिंग के अनुसार, ये वेरिएंट एक बार फुल चार्ज में क्रमशः 627 किमी और 622 किमी की दूरी तय कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Bioenergy: नितिन गडकरी ने कहा- फॉसिल फ्यूल की जगह बायोएनर्जी को देना होगा बढ़ावा, जानें वजह