Twin Cylinder Engine Bikes: अगर आप एक ऐसी मोटरसाइकिल की तलाश में हैं जिसकी आवाज लोगों का ध्यान खींच ले, तो ये 5 ट्विन-सिलेंडर बाइक्स आपके लिए परफेक्ट हैं। इनकी परफॉर्मेंस के साथ इनका एग्जॉस्ट नोट भी एक स्पेशल राइडिंग फील देता है।
मोटरसाइकिल चलाने का शौक सिर्फ स्पीड या लुक्स तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी आवाज यानी एग्जॉस्ट नोट भी उतनी ही अहमियत रखती है। ट्विन-सिलेंडर इंजन वाली बाइक्स में एक खास किस्म की ध्वनि होती है जो ना सिर्फ राइडर को जोश से भर देती है, बल्कि सड़क पर एक अलग पहचान भी देती है। कुछ लोगों को लाउड एग्जॉस्ट पसंद आता है, तो कुछ को डीप और रास्पी टोन। अगर आप भी एक शानदार एग्जॉस्ट साउंड वाली बाइक की तलाश में हैं, तो ये 5 ट्विन-सिलेंडर मोटरसाइकिल्स आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती हैं।
Kawasaki Ninja 650
मिडलवेट स्पोर्ट्स सेगमेंट में मजबूत पहचान रखने वाली ये बाइक 649cc लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल ट्विन इंजन से लैस है, जो 67.3 बीएचपी पावर और 64 एनएम टॉर्क देती है। 5,000 आरपीएम के बाद इसका एग्जॉस्ट नोट और भी दमदार हो जाता है। इस बाइक में TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, LED लाइटिंग, ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। 196 किलो वजनी यह बाइक 0 से 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड मात्र 3.92 सेकंड में पकड़ सकती है। इसकी कीमत ₹7.27 लाख (एक्स-शोरूम) है।
विज्ञापन
3 of 6
Aprilia Tuono 457
- फोटो : Aprilia India
Aprilia RS 457 & Tuono 457
भारत में बनी ये ट्विन-सिलेंडर बाइक्स 457cc के इंजन से आती हैं जो 46.9 बीएचपी की पवर और 43.5 एनएम टॉर्क देती हैं। इनका एग्जॉस्ट नोट ‘बिग बाइक’ जैसा फील देता है। 175 किलो की ये बाइक्स 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार 4.99 सेकंड में पकड़ लेती हैं।
4 of 6
Yamaha R3
- फोटो : Yamaha
Yamaha R3
321cc के ट्विन-सिलेंडर इंजन से लैस यह बाइक 41.4 बीएचपी पावर और 29.5 एनएम का टॉर्क देती है। इसका वजन सिर्फ 169 किलो है और यह 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड लगभग 6 सेकंड में पकड़ लेती है। इसकी आवाज़ तेज नहीं, बल्कि रिफाइंड है, लेकिन थ्रॉटल खोलते ही यह एक अलग ही अनुभव देती है। कीमत ₹3.59 लाख (एक्स-शोरूम) है।
विज्ञापन
5 of 6
2025 Kawasaki Ninja 300
- फोटो : Kawasaki
Kawasaki Ninja 300
भले ही यह डिजाइन और टेक्नोलॉजी में थोड़ी पुरानी हो, लेकिन 296cc के ट्विन-सिलेंडर इंजन के साथ इसका एग्जॉस्ट साउंड अब भी शानदार है। यह बाइक 38.8 बीएचपी पावर और 26.1 एनएम टॉर्क देती है। 179 किलो वजनी यह बाइक 5.6 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।
Royal Enfield Continental GT 650
- फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Continental GT 650
648cc के एयर-कूल्ड ट्विन-सिलेंडर इंजन के साथ आने वाली यह बाइक 46.3 बीएचपी पावर और 52 एनएम टॉर्क देती है। इसका एग्जॉस्ट साउंड पारंपरिक 'थंप' से अलग, लेकिन काफी रास्पी और मस्कुलर है। यह क्लासिक और मॉडर्न टोन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करती है।