फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Altroz XE Plus: टाटा मोटर्स ने लॉन्च किया अल्ट्रोज का नया XE+ ट्रिम, XM हुई बंद, जानें कीमत और फीचर्स

Wed, 17 Nov 2021 03:24 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने एक नए XE+ ट्रिम के लॉन्च के साथ Altroz प्रीमियम हैचबैक मॉडल लाइनअप का और विस्तार किया है। एक नया ट्रिम जोड़ने के अलावा, कंपनी ने मॉडल लाइनअप से XM ट्रिम को हटा दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने एक नए XE+ ट्रिम के लॉन्च के साथ Altroz प्रीमियम हैचबैक मॉडल लाइनअप का और विस्तार किया है। एक नया ट्रिम जोड़ने के अलावा, कंपनी ने मॉडल लाइनअप से XM ट्रिम को हटा दिया है। नए Tata Altroz XE+ (टाटा अल्ट्रोज एक्सई+) ट्रिम एंट्री-लेवल XE ट्रिम से ऊपर रखा गया है जिसकी कीमत 5.89 लाख रुपये (पेट्रोल) और 7.04 लाख रुपये (डीजल) है। नई Tata Altroz XE+ ट्रिम के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 6.35 लाख रुपये तय की गई है। जबकि डीजल इंजन वेरिएंट की कीमत 7.55 लाख रुपये है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors
फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो नई टाटा अल्ट्रोज XE+ ट्रिम में हरमन से लिया गया एक फ्लोटिंग 3.5-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 4 स्पीकर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, यूएसबी पोर्ट, एफएम / एएम रेडियो और फास्ट यूएसबी चार्जर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें मैन्युअल रूप से एडजस्टेबल और ऑटो फोल्डेबल ओआरवीएम, रिमोट कीलेस एंट्री, फॉलो मी होम, इलेक्ट्रिक टेम्परेचर कंट्रोल और फाइंड मी फंक्शन जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। मॉडल लाइनअप से हटा दिए गए XM ट्रिम में व्हील कैप और रियर पार्सल शेल्फ मिलता था, जो नई XE+ में नहीं दिया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors

कीमत
वेरिएंट्स के आधार पर 2021 Tata Altroz की एक्स-शोरूम कीमतें

वेरिएंट्स कीमत (रुपये)
XE Petrol 5.89 लाख
XE+ Petrol 6.35 लाख
XM+ Petrol 6.84 लाख
XT Petrol 7.39 लाख
XZ Petrol 7.94 लाख
XZ (O) Petrol 8.06 लाख
XZ+ 8.49 लाख
XZ+ Dark 8.74 लाख
XT iTurbo 8.07 लाख
XZ iTurbo 8.74 लाख
XZ+iTurbo 9.17 लाख
XZ+ Dark iTurbo 9.42 लाख
XE Diesel 7.04 लाख
XE+ Diesel 7.55 लाख
XM+ Diesel 7.99 लाख
XT Diesel 8.54 लाख
XZ Diesel 9.09 लाख
XZ (O) Diesel 9.21 लाख
XZ+ Diesel 9.64 लाख

4 of 5
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors
इंजन और पावर
नई Tata Altroz XE+ ट्रिम पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ आती है। पेट्रोल मॉडल में 1.2-लीटर 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन मिलता है। यह इंजन 85 bhp का पावर और 113 Nm का टार्क जेनरेट करता है। यह हैचबैक 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ भी आती है जो 108 bhp का पावर और 140 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। डीजल वर्जन में 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो इंजन मिलता है। यह इंजन 89 bhp का पावर और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors
5-स्टार सुरक्षा रेटिंग
हाल ही में, टाटा अल्ट्रोज ने देश में 1 लाख यूनिट्स उत्पादन का मील का पत्थर हासिल किया। वाहन निर्माता ने सितंबर 2021 के महीने में अपनी पुणे स्थित प्लांट से अल्ट्रोज की 1,00,000वीं यूनिट को रोल आउट किया था। ALFA (एजाइल लाइट फ्लेक्सिबल एडवांस्ड) प्लेटफॉर्म के आधारित अल्ट्रोज ने ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल की है। जो इसे देश की सबसे सुरक्षित हैचबैक बनाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें