फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Steelbird: स्टीलबर्ड ने लॉन्च किया 2-इन-1 हेलमेट SA 2, मौसम के मुताबिक बदल सकेंगे इंटीरियर, जानें कीमत और खूबियां

Wed, 19 Jan 2022 08:06 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्टीलबर्ड ने बुधवार को अपना नया SA- 2 (2-इन-1) हेलमेट लॉन्च किया। ये बेहद खास हेलमेट कई खास और नए फीचर्स से लैस है। 
विज्ञापन
1 of 5
Steelbird SA 2 2-in-1 Helmet - फोटो : Steelbird
Steelbird Hi-Tech India limited (स्टीलबर्ड हाई-टेक इंडिया लिमिटेड), एशिया की सबसे बड़ी हेलमेट निर्माता ने बुधवार को अपना नया SA- 2 (एसए-2) (2-इन-1) हेलमेट लॉन्च किया। ये बेहद खास हेलमेट कई खास और नए फीचर्स से लैस है। ये हेलमेंट बीआईएस (आईएस 4151:2015) सर्टीफिकेशन के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि ये हेलमेट सर्दियों और अन्य मौसमों में भी आपकी सभी समस्या को पूरी तरह से दूर करने के लिए तैयार हैं।

डिटेचेबल इंटीरियर
नया एसए-2 (2-इन-1) हेलमेट विंटर पैडिंग लाइनर के साथ आता है जो आपको सर्दियों में राइडिंग के दौरान गर्माहट प्रदान करेगा। इन हेलमेटों का डिटेचेबल इंटीरियर आपको मौसम के अनुसार इंटीरियर बदलने में मदद करता है। हेलमेट जिप के साथ डिटेचेबल वाटरप्रूफ नेक पैड के साथ आता है, जो सर्दियों के दौरान हवा को रोक देगा। समर इंटीरियर भी इसी हेलमेट का हिस्सा है और इसके साथ ही आता है। 
विज्ञापन

2 of 5
Steelbird SA 2 2-in-1 Helmet - फोटो : Steelbird
गर्म ऊनी कपड़े से बनाया
स्टीलबर्ड का कहना है कि वह हमेशा अपने ग्राहकों की आरामदायक सवारी के लिए काम करता है, इसीलिए विंटर पैडिंग लाइनर का इंटीरियर बेहद गर्म और मुलायम ऊनी कपड़े से बनाया गया है। चीक पैड्स में भी वैसा ही कपड़ा होता है। साथ ही बेहतरीन हाइजीन को सुनिश्चित करते हुए, ये रिमूवेबल इंटीरियर पैडिंग धोने योग्य है। चूंकि यह हेलमेट सभी मौसमों के लिए उपयुक्त है, इसलिए गर्मी के मौसम के अनुसार भी पैडिंग को बदला जा सकता है जो हेलमेट के साथ ही आता है।
विज्ञापन

3 of 5
Steelbird SA 2 2-in-1 Helmet - फोटो : Steelbird
लंबी सवारी के लिए आदर्श
एडवांस्ड एलीमेंट्स और कम्फर्ट प्रदान करने वाले फैक्टर्स को मिलाकर, ये हेलमेट लंबी सवारी के लिए आदर्श हैं। एंटी-फॉग शील्ड के साथ लगे पॉलीकार्बोनेट (पीसी) एंटी-स्क्रैच कोटेड वाइजर, वाइजर पर फॉग यानि धुंध को जमा होने से रोकता है और सर्दियों के दौरान दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करता है। एसए-2 (2-इन-1) हेलमेट इन कठोर और ठंडी सर्दियों में राइडर को कई तरह से सुरक्षा देगा। 

4 of 5
Steelbird SA 2 2-in-1 Helmet - फोटो : Steelbird
कठोर सर्दियों के लिए बनी
स्टीलबर्ड हेलमेट के प्रबंध निदेशक, राजीव कपूर ने कहा कि, "हमने इस हेलमेट को सवारी करते समय कठोर सर्दियों को ध्यान में रखते हुए बनाया है। एसए 2 (2-इन-1) हेलमेट न सिर्फ सवार की सुरक्षा के लिए बल्कि उनकी आरामदायक सवारी के लिए भी है। इसकी विशेषताएं आपकी व्यक्तिगत स्वच्छता का काफी अच्छी तरह से ख्याल रखती हैं और हेलमेट के फैशन एलीमेंट्स को बनाए रखते हुए आपको गर्माहट भी प्रदान करता है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Steelbird SA 2 2-in-1 Helmet - फोटो : Steelbird
कितनी है कीमत
ये नए हेलमेट जेब पर भी अधिक भार नहीं डालते हैं और इस हेलमेट रेंज की कीमत 4499 रुपये से शुरू होती है। और ये हेलमेट मीडियम - 580 एमएम, लार्ज - 600एमएम और एक्सएल - 620 एमएम साइज में उपलब्ध हैं। यह सभी हेलमेट स्टीलबर्ड आउटलेट्स और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें