उमस भरी गर्मी में दोपहिया वाहन पर सफर करना किसी भी राइडर के लिए काफी मुश्किलभरा होता है। ऐसे में हेलमेट निर्माता स्टीलबर्ड ने सिर को कूल करने के लिए एसबीए 19 आर2के फ्लिप-अप हेलमेट लॉन्च किया है। यह बीआईएस सर्टिफाइड है और इसकी कीमत 1199 रुपये रखी गई है। कंपनी के उम्मीद है कि हेलमेट मार्केट में यह गेम-चेंजर साबित होगा।
कैसे हैं फीचर्स
कंपनी का कहना है कि हेलमेट में एयरफ्लो वेंटिलेशन सिस्टम होने से राइडर को सुकून भरी हवा मिलती है। फ्लिप-अप फीचर, थर्माप्लास्टिक खोल बेहतर सुरक्षा की गारंटी करता है। बदलने वाला स्टाइलिश इंटीरियर राइडर के सफर को आरामदायक बनाने में मदद करता है।
हेलमेट में एक हाइ डेन्सिटी ईपीएस है जो प्रतिरोधी क्षमताओं को बढ़ाता है। हेलमेट से साफ दिखाई देने के लिए पॉलीकार्बोनेट एंटी-स्क्रैच कोटेड वाइजर भी है। हेलमेट नोज गार्ड के साथ भी आता है। कम कीमत पर राइडर की सेफ्टी का पूरा ख्याल रखा गया है।
तीन साइज में उपलब्ध
एसबीए 19 आर2के फ्लिप-अप हेलमेट की बात करें तो यह तीन साइज में उपलब्ध है - मीडियम-580मिमी, लार्ज-600मिमी, और एक्स्ट्रा लार्ज-620मिमी। यानी अलग-अलग हेड साइज वाले राइडर्स के लिए अलग हेलमेट जिससे उतारने और पहनने कोई परेशानी न हो।
कंपनी की उम्मीदें
स्टीलबर्ड हेल्मेट्स के प्रबंध निदेशक राजीव कपूर का कहना है, "हमें एसबीए19 फ्लिप-अप हेलमेट लांच करने पर खुशी हो रही है, इसे विशेष रूप से गर्मियों के लिए डिजाइन किया गया है। हेलमेट न सिर्फ सस्ता है बल्कि इसमें बेहतर और मॉडर्न फीचर्स भी हैं। जैसे, एयरफ्लो वेंटिलेशन सिस्टम, नोज प्रोटेक्टर और फ्लिप-अप फीचर। स्टीलबर्ड का लक्ष्य राइडर की सुरक्षा और आराम है, हमें विश्वास है कि SBA19 फ्लिप-अप हेलमेट पूरे देश में राइडर्स की पसंद बनेगा।"