फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai i20 Price Hike: ह्यूंदै की लोकप्रिय हैचबैक i20 फिर हुई महंगी, जानें नई कीमतें

Fri, 14 Apr 2023 05:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Hyundai i20 - फोटो : Hyundai
Hyundai Motor (ह्यूंदै मोटर) ने एक बार फिर अपनी एक लोकप्रिय हैचबैक i20 की कीमत में इजाफा किया है। कंपनी ने पिछले एक महीने के अंदर दूसरी बार Hyundai i20 की कीमत में बढ़ोतरी की है। कोरियाई कार निर्माता द्वारा इस महीने की शुरुआत में की गई बढ़ोतरी के बाद एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी ने i20 हैचबैक के बेस वैरिएंट को महंगा बना दिया है। आप अगर i20 को खरीदने की योजना बना रहे हैं तो, अब लगभग छह प्रतिशत की कीमत बढ़ोतरी के साथ कम से कम 7.46 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
Hyundai i20 - फोटो : Hyundai
इस महीने की शुरुआत में, Hyundai ने i20 वैरिएंट्स की कीमत में 15,900 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी। यह फैसला कार निर्माता द्वारा 1 अप्रैल से नए उत्सर्जन मानदंडों को पूरा करने के लिए अपनी लाइनअप को अपडेट करने के बाद आया। Hyundai ने i20 के डीजल वैरिएंट को हटा दिया था और सिर्फ पेट्रोल वैरिएंट को रखा था। i20 पेट्रोल वैरिएंट को हाल ही में बीएस-6 फेज 2 के अनुरूप इंजन के साथ अपडेट किया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
Hyundai i20 - फोटो : Hyundai
नई प्राइस लिस्ट के मुताबिक, कीमत बढ़ोतरी ने Magna (मैग्ना), Sportz (स्पोर्ट्ज) और Asta (एस्टा) ट्रिम में नौ वैरिएंट्स की कीमतों पर असर डाला है। सबसे ज्यादा कीमत मैग्ना मैनुअल वैरिएंट की बढ़ाई गई है, जो लगभग 43,000 रुपये महंगा हो गया है। मैन्युअल और ऑटोमैटिक, साथ ही डुअल टोन वर्जन में पेश किए गए स्पोर्ट्ज वैरिएंट की कीमत में सबसे कम 14,600 रुपये और 16,400 रुपये के बीच बढ़ोतरी हुई है। एस्टा और एस्टा (ओ) वैरिएंट की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है।

वैरिएंट्स के आधार पर एक्स-शोरूम कीमतें (रुपये में)
 
Hyundai i20 वैरिएंट्स पुरानी कीमत नई कीमत
Magna manual 7.03 लाख 7.46 लाख
Sportz manual 7.93 लाख 8.07 लाख
Sportz dual tone manual 8.08 लाख 8.22 लाख
Asta manual 8.80 लाख 9.03 लाख
Asta (O) manual 9.54 लाख 9.77 लाख
Asta (O) dual tone manual 9.69 लाख 9.92 लाख
Sportz automatic 8.95 लाख 9.11 लाख
Asia (O) automatic 10.56 लाख 10.81 लाख
Asta (O) dual tone automatic 10.71 लाख 10.96 लाख

4 of 5
Hyundai i20 - फोटो : Hyundai
इंजन और गियरबॉक्स
Hyundai i20 में 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन अब बीएस-6 फेज 2 और आरडीई नॉर्म्स के अनुरूप हैं। 1.2-लीटर यूनिट 82 bhp का पावर और 115 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड यूनिट 118 bhp का पावर और 172 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन ऑप्शंस में 1.2-लीटर वर्जन पर 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी और टर्बो पेट्रोल पर 7-स्पीड डीसीटी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hyundai i20 N Line - फोटो : Hyundai
Hyundai i20 को N-लाइन वैरिएंट के साथ भी पेश किया जाता है। यह कोरियाई कार निर्माता का पहला मॉडल है जिसे एन-लाइन बैजिंग के साथ भारत में लॉन्च किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें