इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दुनिया में एक बड़ी हिस्सेदारी के लिए लड़ाई में जल्द ही एक नई खिलाड़ी एंट्री की तैयारी में है। Sony Group Corp (सोनी ग्रुप कॉर्प) और Honda Motor (होंडा मोटर) के बीच एक जॉइन्ट वेंचर साल 2026 तक अपने पहले इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के पहले बैच को शुरू करने की योजना बना रहा है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Sony Honda Mobility (सोनी होंडा मोबिलिटी) के इलेक्ट्रिक वाहन एक ऑनलाइन बिक्री मॉडल के जरिए अमेरिका और यूरोप में संभावित ग्राहकों को बेचे जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
Sony Vision-S Electric Car
- फोटो : For Reference Only
सोनी और होंडा ने इस साल जून में सोनी होंडा मोबिलिटी बनाने के लिए साथ आई थी और तब से व्यक्तिगत ग्राहकों के लिए मोबिलिटी ऑप्शंस विकसित करने के लिए टॉप गियर में काम कर रहे हैं। सोनी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में दशकों से एक बड़ी खिलाड़ी रही है। वहीं, होंडा के पास मोबिलिटी में विशेषज्ञता है। ऐसे में इन दोनों शक्तियों के एक साथ मिल जाने से जॉइन्ट वेंचर से आने वाली ईवी की नई लाइनअप को फायदा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
3 of 5
Sony Vision-S Electric Car Interior
- फोटो : For Reference Only
सोनी होंडा मोबिलिटी इंक. (प्लांड) के प्रतिनिधि निदेशक, अध्यक्ष और सीईओ यासुहिदे मिजूनो और होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड के वरिष्ठ प्रबंध अधिकारी ने पहले कहा था, "हम सोनी की सेंसिंग टेक्नोलॉजी और होंडा की मूल गतिशीलता विकास क्षमताओं जैसे विभिन्न क्षेत्रों में दोनों कंपनियों के पास मौजूद तकनीकी संपत्तियों का पूरी तरह से फायदा उठाने की योजना बना रहे हैं, ताकि मोबिलिटी और सर्विस को महसूस किया जा सके जो हमारे ग्राहकों को प्रेरित और उत्साहित करते हैं।"
4 of 5
Sony Vision-S Electric Car Interior
- फोटो : For Reference Only
सोनी होंडा मोबिलिटी का आनेवाले इलेक्ट्रिक वाहन को प्रीमियम ईवी सेगमेंट में पेश किया जाएगा। जिसका मतलब है कि हो सकता है ये बड़े पैमाने पर बाजार की खपत के लिए एक सस्ता वाहन नहीं हो। लेकिन ऐसी संभावना है कि इसकी कीमत लग्जरी कार ब्रांडों से कम हो। सोनी को ईवी के अंदर सॉफ्टवेयर सिस्टम लगाने का काम सौंपा गया है और यह क्लाउड-आधारित सर्विस और इन-केबिन इंटरटेनमेंट ऑप्शंस का जिम्मा उठाएगी। इसके अलावा, यह लेवल 3 ऑटोनॉमस ड्राइव क्षमताओं के लिए कई सेंसर भी लगाएगी।
Sony Vision-S Electric Car
- फोटो : For Reference Only
होंडा की जिम्मेदारी की बात करें तो, वाहन निर्माता तय करेगा कि ईवी के लिए किस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना है और वह इसका उत्पादन भी करेगा। कंपनी ईवी क्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियों को टक्कर देने पर विचार कर रही है और इसके लिए वह सोनी के साथ साझेदारी पर दांव लगा रही है ताकि वह इस सेगमेंट में अपनी बढ़त और बिक्री दोनों बढ़ा सके।