फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Simple One :  देश का सबसे ज्यादा ड्राइविंग रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Mon, 16 Aug 2021 12:58 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple Energy
Simple One Electric Scooter Launch Know Price Fetaures : बंगलूरू स्थित इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) स्टार्टअप Simple Energy (सिंपल एनर्जी) ने देश में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। इस स्कूटर पर सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी का भी फायदा उठाया जा सकता है। सिंपल एनर्जी का इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple One देश का सबसे ज्यादा ड्राइविंग रेंज देने वाला स्कूटर बन गया है। शानदार लुक और पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर वाले इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 1.10 लाख रुपये (एक्स-शोरुम) रखी गई है।

कंपनी ने अपने फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 1,947 रुपये की टोकन राशि पर बुकिंग शुरू कर दी है। बुकिंग की राशि रिफंडेबल है यानी बुकिंग कैंसल करने पर कंपनी ग्राहक को पूरे पैसे वापस कर देगी। स्कूटर का उत्पादन शुरू होने पर प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को डिलीवरी में प्राथमिकता दी जाएगी। कंपनी ने बताया कि प्री-बुकिंग के लिए 1947 रुपये की राशि का चुनाव स्वतंत्रता वर्ष को समर्पित करने के लिए किया गया है।
विज्ञापन

2 of 6
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple Energy
बैटरी
सिंपल एनर्जी के इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.8 kWh पोर्टेबल लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलेगा। यह पोर्टेबल बैटरी पैक ग्रे रंग का है और इसका वजन 6 किलो से ज्यादा है। यह बैटरी पैक भारतीय ग्राहकों के लिए खास तौर पर बनाई गई है। इस बैटरी को चार्ज करने के लिए आसानी से घर ले जाया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि सिंपल लूप चार्जर एक इलेक्ट्रिक स्कूटर को 60 सेकेंड में इतना चार्ज कर सकता है कि वह 2.5 किमी तक की दूरी तय कर सकता है। कंपनी ने कहा है कि चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को लगाने का काम सिंपल वन की लॉन्च के तुरंत बाद शुरू हो जाएगा। कंपनी अगले तीन से सात महीनों में देशभर में 300 से ज्यादा पब्लिक फास्ट चार्जर भी लगाएगी।
विज्ञापन

3 of 6
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple Energy
रेंज और स्पीड
सिंपल वन ई-स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर ईको मोड में 203 किलोमीटर और भारतीय ड्राइव साइकिल (आईडीसी) स्थितियों में 236 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। इसकी टॉप स्पीड 105 किमी प्रति घंटा है। सिंपल वन स्कूटर सिर्फ 3.6 सेकेंड में 0 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है और 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 2.95 सेकेंड में पकड़ लेता है। स्कूटर में 4.5 KW का पावर आउटपुट और 72 Nm का टार्क मिलता है।
 

4 of 6
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple Energy
फीचर्स
यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक फ्यूचरिस्टिक डिजाइन को स्पोर्ट करेगा और एक मिड-ड्राइव मोटर पर आधारित होगा। यह 30 लीटर की बूट क्षमता, 12 इंच के पहियों, 7 इंच के कस्टमाइज्ड डिजिटल डैशबोर्ड, ऑन-बोर्ड नेविगेशन, जियो-फेंसिंग, एसओएस मैसेज, डॉक्यूमेंट स्टोरेज, टायर प्रेसर मॉनिटरिंग सिस्टम और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आएगा। सिंपल वन ई-स्कूटर चार कलर ऑप्शन- रेड, व्हाइट, ब्लैक और ब्लू में मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 6
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple Energy
कंपनी का दावा है कि Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय प्रीमियम ई-स्कूटर सेगमेंट में कॉम्पीटिशन को बढ़ा देगा। यह भारतीय बाजार में Ather, Hero Electric, Okinawa और Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर को कड़ी टक्कर देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple One
पहले चरण में, सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर को महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, गोवा, उत्तर प्रदेश और गुजरात सहित देश भर के 13 राज्यों में उपलब्ध कराया जाएगा। सिंपल एनर्जी ने कहा है कि उसने इन राज्यों के शहरों में एक्सपीरियंस सेंटर्स (अनुभव केंद्रों) के लिए जगहों को चुन लिया है, ताकि जल्द ही इसका विस्तार किया जा सके। कंपनी की योजना अगले दो वर्षों में पूरे देश में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए 350 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करने की है। कारखाने का पहला चरण 2 लाख वर्ग फुट में फैला है और इसकी उत्पादन क्षमता सालाना 1 मिलियन (10 लाख) यूनिट तक होगी। कंपनी शुरुआत में कम से कम 1,000 नौकरियां भी उपलब्ध कराएगी। जिससे मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा मिलेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें