फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ola Electric: ओला इलेक्ट्रिक ने खोली नई खरीद विंडो, साथ ही एस1 प्रो ई-स्कूटर के बढ़ाए दाम, जानें नई कीमत

Sat, 21 May 2022 01:44 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) ने शनिवार को अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों के लिए ऑनलाइन नई खरीद विंडो खोल दी है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Pro की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। 
विज्ञापन
1 of 7
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) ने शनिवार को अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों के लिए ऑनलाइन नई खरीद विंडो खोल दी है। खरीद व्यवस्था को पहले की तरह रखते हुए, 500 रुपये का भुगतान करके आरक्षण बुक करने वाले संभावित खरीदारों को खरीद विंडो में स्कूटर खरीदने का मौका पहले मिलेगा। हालांकि ओला इलेक्ट्रिक ने यह नहीं बताया है कि खरीद विंडो कब तक खुली रहेगी। 
विज्ञापन

2 of 7
ओला सीईओ भाविश अग्रवाल
नई खरीद विंडो खुलने के साथ ही यह भी पता चला है कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता ने अपने फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Pro की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। ओला ने एस1 प्रो की कीमत में 10,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। हालांकि, ईवी निर्माता ने अभी तक दाम बढ़ाने का कोई कारण नहीं बताया है। ओला इलेक्ट्रिक एस1 प्रो की नई एक्स-शोरूम कीमत अब 1.40 लाख रुपये है।

 
विज्ञापन

3 of 7
Ola Electric Scooter - फोटो : Twitter/@bhash
ईवी निर्माता ने पहली बाद अपने ई-स्कूटर की कीमत में बढ़ोतरी की है। Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर को पिछले साल 15 अगस्त को 1.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया गया था। 

4 of 7
Ola Electric Scooter - फोटो : Twitter/@bhash
ओला इलेक्ट्रिक ने सभी संभावित ग्राहकों के लिए एक नई खरीद विंडो की घोषणा की है, जो लॉन्च के बाद से तीसरी है। खरीद विंडो वीकेंड में खुली रहेगी। ईवी निर्माता ने पहले ही भारत भर के पांच शहरों में टेस्ट राइड कैंप शुरू कर दिए हैं। ओला ने कहा कि इलेक्ट्रिक स्कूटर बुक करने वाले सभी ग्राहकों को कंपनी ईमेल के जरिए सूचित करेगी। 
विज्ञापन

5 of 7
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola
ड्राइविंग रेंज और स्पीड
Ola S1 वेरिएंट एक बार फुल चार्जिंग के बाद 121 किलोमीटर की दूर तय कर सकता है। जबकि S1 Pro वेरिएंट एक बार फुल चार्जिंग के बाद 181 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। S1 वेरिएंट 3.6 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ता है। जबकि S1 Pro वेरिएंट 3 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकता है। वहीं इस स्कूटर की टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है। 
विज्ञापन

6 of 7
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
फीचर्स
S1 और S1 pro दोनों मॉडल ढेर सारे फीचर्स के साथ आते हैं। स्कूटर बिना चाबी के चलाई जा सकती है और इसे मोबाइल फोन एप का इस्तेमाल करके स्टार्ट किया जा सकता है। इसमें मल्टी ड्राइवर प्रोफाइल बनाए जा सकते हैं। भविष्य के कंपनी एप अपडेट के जरिए पैरेंटल कंट्रोल और जियोफेंसिंग जैसे कई फीचर्स को और बढ़ा सकती है। इस स्कूटर में प्रॉक्सिमिटी सेंसर्स मिलते हैं, यानी स्कूटर आपके पहुंचते ही अनलॉक हो जाएगा। ओला स्कूटर के बूट को खोलने और बंद करने के ऑप्शन के साथ जीपीएस और कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिलती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
18 मिनट में 50 फीसदी चार्जिंग
ओला इलेक्ट्रिक के हाइपरचार्जर ई-स्कूटर की बैटरी को सिर्फ 18 मिनट में 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज कर देते हैं। इससे स्कूटर की बैटरी इतना चार्ज हो जाएगी कि यह 75 किमी की हाफ साइकिल रेंज की दूरी तय कर सके। कंपनी की वेबसाइट में किस शहर में चार्जर लगाया जाएगा उसकी पूरी लिस्ट दी गई है और टियर I और टियर II के ज्यादातर शहर इसके चार्जिंग नेटवर्क के तहत कवर किए जाएंगे। हाइपरचार्जर स्टेशनों को एक बहुस्तरीय लेआउट मिलेगा ताकि एक साथ कई ग्राहकों के स्कूटर को चार्ज किया जा सके। 

ओला एस1 उपलब्ध नहीं
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 और S1 Pro ट्रिम्स में उपलब्ध है। उत्पादन में कमी के कारण, ओला ने पहले ही घोषणा की थी कि वह सिर्फ एस 1 प्रो का निर्माण करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें