Ola Electric Scooter
- फोटो : Twitter/@bhash
ओला इलेक्ट्रिक ने दावा किया था कि उसे अपने ई-स्कूटर के लिए लगभग 90,000 बुकिंग हासिल हुई थी। पिछले साल अगस्त में ई-स्कूटर लॉन्च करने वाली ईवी निर्माता ने 15 दिसंबर से डिलीवरी शुरू की थी।
वाहन उद्योग संगठन Federation of Automobile Dealers Associations of India (FADA) (फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, फाडा) के अध्यक्ष विंकेश गुलाटी ने ट्वीट कर कहा, "10 मिलियन (एक करोड़) क्षमता के दावे के साथ, Ola Electric ने दिसंबर में सिर्फ 111 वाहन बेचे। क्या डायरेक्ट टू कस्टमर कॉन्सेप्ट एक बड़ी बाधा बन रही है? क्या यह वास्तविक है या सिर्फ किसी अन्य मीडिया/स्टार्टअप कंपनी का प्रचार है?