फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किफायती दामों में मिल रहा है ये दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, एक बार चार्ज करने पर चलता है 60किमी, जानिए फीचर्स

Sun, 26 Apr 2020 11:16 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Okinawa Lite Electric Scooter - फोटो : AmarUjala
जानकार कहते हैं कि आने वाला दौर इलेक्ट्रिक वाहनों का ही होगा। इसकी एक वजह यह भी है कि पर्यावरण में लगातार बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ऑटो कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहन पर जोर दे रही हैं। वहीं सरकार भी इलेक्ट्रोनिक वाहनों को खरीदने के लिए प्रोत्साहन दे रही हैं। अगर आप भी इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपको एक बेहतरीन स्कूटर के बारे में बताने जा रहे हैं। यह एक दमदार स्कूटर होने के साथ-साथ इसकी कीमत भी किफायती है। 
विज्ञापन

2 of 5
Okinawa Lite Electric Scooter - फोटो : Social Media
जिस स्कूटर के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वह Okinawa Lite है। इस स्कूटर में 250 वाट की BLDC मोटर (वॉटरप्रूफ) दी गई है, जिसकी पावर 250 वॉट है। यह स्कूटर 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है। स्कूटर एक बार पूरा चार्ज करने के बाद 50 से 60 किमी की दूरी तय करता है। वहीं इसकी बैटरी को 4 से 5 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। बैटरी और मोटर की तीन साल की वारंटी भी मिलती है। जबकि इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 59,990 रुपये है। 
विज्ञापन

3 of 5
Okinawa Lite Electric Scooter - फोटो : Social Media
Okinawa Lite में ऑटो कट के साथ माइक्रो चार्जर दिया गया है। पुश स्टार्ट बटन, ऑटो हैंडल लॉक फंक्शन, ऑटो मोटर लॉक फंक्शन, पिलन फूटरेस्ट ऑपन और क्लॉज, स्टाइलिश डिजिटल स्पीडोमीटर, डीटेचेबल बैटरी, बैटरी लॉक फंक्शन, लिथियम बैटरी के साथ सेफ्टी वेल्व, मोबाइल चार्जिंग फंक्शन, डिस्प्ले लाइट के साथ ब्रांड पंच लाइन, सीट ऑपन विद रिमोट, स्कूटर पावर ऑफ और हैंड लॉक फंक्शन, हूटर और स्कूटर पावर स्विच जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

4 of 5
Okinawa Lite Electric Scooter - फोटो : Social Media
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1.25 KWH लिथियम-आयन (डीटेचेबल बैटरी) एंटी-थेफ्ट मैकेनिज्म बैटरी दी गई है। स्कूटर के फ्रंट में एलईडी प्रोजेक्टर लैंप के साथ डीआरएल और बैक में एलईडी के साथ डिफॉगर लाइट दी गई है। वहीं एल्युमिनियम एलॉय के साथ स्टाइलिश डिजाइन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Okinawa Lite Electric Scooter - फोटो : Social Media
Okinawa Lite के फ्रंट में टेलिस्कॉपिक सस्पेंशन दिया गया है और रियर में ड्यूल ट्यूब स्प्रिंग टाइप हाइड्रॉलिक शॉकर्स सस्पेंशन दिया गया है। Okinawa Lite की लंबाई 1790एमएम, चौड़ाई 710एमएम, ऊंचाई 1190एमएम, सीट की ऊंचाई 740एमएम, लोडिंग कैपेसिटी 150 किलो, ग्राउंड क्लीयरेंस 160एमएम और बूट स्पेस कैपेसिटी 17 लीटर है। इस स्कूटर के फ्रंट और रियर में 3.00 - 10 ट्यूबलेस (फ्रंट और रियर) टायर दिए गए हैं। वहीं स्कूटर के फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया गया है और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें