Royal Enfield Meteor 350 Fireball बाइक की तस्वीरें सामने आई हैं। जानकारी के मुताबिक यह बाइक जल्दी ही लॉन्च होने जा रही है। बाइक की कीमत 1,68,550 रुपये रहने की उम्मीद है। सामने आई तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। इस बाइक को लुक की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Royal Enfield Meteor 350 Fireball
- फोटो : Social Media
रॉयल एनफील्ड मीटियर 350 फायरबॉल मोटरसाइकल J-प्लैटफॉर्म पर आधारित होगी। इसमें 346-499cc की क्षमता वाला नया इंजन मिल सकता है। ब्रेकिंग की बात करें, तो इस नई मोटरसाइकल के दोनों तरफ डिस्क ब्रेक होंगे। वहीं बाइक के फ्रंट में टेलेस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन और रियर में ट्विन शॉक अब्जॉर्बर्स मिलेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
Royal Enfield Meteor 350 Fireball
- फोटो : Social Media
Royal Enfield Meteor 350 कंपनी का न्यू जनरेशन मॉडल है। रॉयल एनफील्ड की यह नई बाइक मौजूदा थंडरबर्ड 350X मॉडल की तरह ब्राइट कलर में आएगी। वहीं दोनों बाइक्स के सीट प्रोफाइल में कोई खास अंतर नहीं है। Meteor 350 में भी थंडरबर्ड की तरह स्प्लिट सीटें मिलेंगी। बाइक के साथ ऑप्शनल अक्सेसरी के रूप में 1,750 रुपये कीमत की टिंटेड फ्लाईस्क्रीन भी मिलने की उम्मीद है। अलॉय वील्ज में पिनस्ट्रिप्स दी गई हैं, जो फ्यूल टैंक के कलर की हैं। इस बाइक में सर्क्युलर हेडलैम्प दिया गया है, जिसके किनारे पर एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट रिंग है।
4 of 5
Royal Enfield Meteor 350 Fireball
- फोटो : Social Media
जानकारी के मुताबिक इस बाइक को लॉकडाउन के बाद लॉन्च किया जा सकता है। रॉयल एनफील्ड मीटियर 350 में नया सर्कुलर इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलेगा। इसमें एक छोटी डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है। इंस्ट्रूमेंट कंसोल के दाहिनी तरफ छोटी सर्कुलर यूनिट भी है। कंपनी बाइक में यूएसबी चार्जर भी दे सकती है।
बाइक में स्प्लिट सीट, अलॉय व्हील और बड़ा फ्यूल टैंक मिलेगा। वहीं दोनों ही बाइक्स में एक जैसे साइड पैनल्स और फेंडर्स भी एक से मिलेंगे। एक चीज जो नहीं मिलेगी है वह है थंडरबर्ड में मिलेने वाले प्रोजेक्टर हेडलैंप्स। नई बाइक में नॉर्मल बल्ब टाइप सेटअप मिलेगा। लॉकडाउन के कारण बाइक की लॉन्चिंग में अभी थोड़ा और समय लग सकता है। हालांकि बाइक पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। ऐसा लीक हुई तस्वीरों में भी दिख रहा है।