भारतीय बाजार में हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रेंज बढ़ाते हुए Odysse Electric Vehicles (ओडिसी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स) ने नया Odysse Sun (ओडिसी सन) लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 80 हजार रुपये (एक्स-शोरूम) से कुछ ज्यादा है, जो 1.95 kWh बैटरी वेरिएंट के लिए है। जबकि बड़े 2.9 kWh बैटरी पैक वाले वेरिएंट की कीमत करीब 90 हजार रुपये से कुछ ज्यादा रखी गई है।
यह स्कूटर खासतौर पर शहर में चलाने के लिए डिजाइन किया गया है। जिसमें परफॉर्मेंस, कम्फर्ट और सुविधा का बैलेंस है। इसकी बुकिंग ऑनलाइन और देशभर के डीलरशिप पर शुरू हो चुकी है।
यह भी पढ़ें - Old Vehicles: दिल्ली में पुराने वाहनों पर प्रतिबंध का क्या हुआ? 2015 से 2025 तक, जानें कैसा रहा कई उतार-चढ़ावों वाला दशक