भारत में Magnite (मैग्नाइट) एसयूवी की सफलता पर सवार जापानी वाहन निर्माता Nissan (निसान) ने पिछले वित्त वर्ष में बिक्री में 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ देश में एक बदलाव की कहानी लिखी है। निसान इंडिया ने इस अवधि के दौरान 37,678 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि इसी अवधि के दौरान इसके निर्यात में 4,976 यूनिट्स के साथ 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, निसान इंडिया ने मार्च में सिर्फ 3,007 यूनिट्स के साथ बिक्री में 25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की। निसान ने पिछले साल मार्च में 4,012 यूनिट्स की बिक्री की थी।
विज्ञापन
2 of 5
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
मैग्नाइट भारत में जापानी कार निर्माता का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बना हुआ है। दिसंबर 2020 में लॉन्च होने के बाद से, निसान को भारत और विदेशों में मैग्नाइट एसयूवी के लिए एक लाख से ज्यादा ग्राहक बुकिंग हासिल हुई है। निसान ने हाल ही में खुलासा किया कि कोविड-19 महामारी और सेमिकंडक्टर चिप की चल रही कमी की चुनौतियों के बावजूद मैग्नाइट ने 50,000 यूनिट्स का उत्पादन मील का पत्थर हासिल किया है।
विज्ञापन
3 of 5
Nissan Magnite Rear
- फोटो : Nissan
निसान मोटर इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, राकेश श्रीवास्तव ने कहा, "निसान इंडिया के लिए वित्त वर्ष 2011 कोविड-19 और सेमीकंडक्टर से जुड़ी आपूर्ति की कमी की चुनौतियों के बावजूद, 13 प्रतिशत की इंडस्ट्री ग्रोथ में घरेलू बिक्री में 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ एक बेहद जबरदस्त वर्ष रहा है। ग्लोबल निसान नेक्स्ट ट्रांसफॉर्मेशन के हिस्से के रूप में बिग, बोल्ड, सुंदर एसयूवी निसान मैग्नाइट गेम चेंजर था। इसने ग्लोबल एनसीपीए की 4-स्टार सुरक्षा रेटिंगऔर स्वामित्व की न्यूनतम लागत, विशिष्ट डिजाइन के साथ एक लाख से अधिक ग्राहक बुकिंग हासिल करते हुए ग्राहक का विश्वास जीत लिया।"
4 of 5
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
निसान मैग्नाइट एसयूवी इस समय भारत में सबसे सस्ती सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में से एक है। मैग्नाइट निसान नेक्स्ट प्लान के तहत लॉन्च होने वाला पहला वैश्विक उत्पाद था। भारत के अलावा, निसान दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, ब्रुनेई, युगांडा, केन्या, सेशेल्स, मोजाम्बिक, जाम्बिया, मॉरीशस, तंजानिया और मलावी जैसे अन्य देशों में मैग्नाइट एसयूवी का निर्यात करती है।
Nissan Magnite Global NCAP crash test
- फोटो : Global NCAP
निसान मैग्नाइट हाई सुरक्षा रेटिंग का दावा करता है। इस एसयूवी ने हाल ही में अपने तकनीकी रूप से मिलती जुलती कार Renault Kiger के साथ Global NCAP क्रैश टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग हासिल की।