Magnite (मैग्नाइट) एसयूवी पिछले कुछ समय से भारतीय बाजार में जापान की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Nissan (निसान) की उम्मीदों का भार उठाने में कामयाब रही है।
Magnite (मैग्नाइट) एसयूवी पिछले कुछ समय से भारतीय बाजार में जापान की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Nissan (निसान) की उम्मीदों का भार उठाने में कामयाब रही है। Nissan Magnite एसयूवी भारत में साल 2020 के दिसंबर में लॉन्च हुई थी। उस समय की सबसे सस्ती सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी के रूप में लॉन्च की गई, निसान को अब तक लगभग 78,000 कमुलेटिव कस्टमर (संचयी ग्राहक) बुकिंग हासिल हुई है। इसके अलावा कंपनी ने बताया है कि चेन्नई में उत्पादन प्लांट से मॉडल को 15 देशों में निर्यात किया जा रहा है, और इस किफायती एसयूवी की अब तक 42,000 यूनिट्स तैयार की जा चुकी हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
'करो या मरो उत्पाद'
मैग्नाइट निसान को भारत में कंपनी के एक ऐसे उत्पाद के तौर पर देखा गया जिसपर कंपनी का भविष्य टिका हुआ है। कंपनी के ज्यादातर पिछले मॉडल - जैसे Terrano (टेरानो) और Sunny (सनी) को भारतीय बाजार में कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिली। यह बात भी अहम है कि निसान ने भी बिक्री और सर्विस के मामले में ज्यादा विश्वास नहीं जगाया, जो एक बड़ा रोड़ा था। लेकिन जहां निसान का दावा है कि उसने देश भर में अपने ग्राहक संपर्क को बेहतर बनाने के लिए काम किया है, वहीं मैग्नाइट पर ही कंपनी का बड़ा भार टिका हुआ है।
विज्ञापन
3 of 6
Nissan Magnite
- फोटो : PTI (File Photo)
किफायती एसयूवी
शुरुआत में मैग्नाइट के प्रतिस्पर्धी कीमत के कारण सेगमेंट 'हिल गई' होगी। मैग्नाइट को बेस वेरिएंट के लिए 5 लाख रुपये से कम में लॉन्च किया गया था। हालांकि, बाद में इसकी कीमतों में बदलाव किया गया है। इस समय, मैग्नाइट की एक्स-शोरूम कीमत 5.76 लाख से शुरू होती है और हायर वैरिएंट्स के लिए 10 लाख रुपये (एक्स शोरूम) से थोड़ी ज्यादा तक जाती है।
4 of 6
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
इंजन और पावर
निसान मैग्नाइट दो इंजन विकल्पों के साथ आती है। यह कार डीजल इंजन के साथ उपलब्ध नहीं है। पेट्रोल इंजन का पहला ऑप्शन 1.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 71 bhp का पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, दूसरा ऑप्शन 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 99 bhp का पावर और 160 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है।
विज्ञापन
5 of 6
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
मिलते हैं शानदार फीचर्स
मैग्नाइट एसयूवी के एक्सटीरियर में 16-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील, और LED DRL के साथ एलईडी हेडलैंप दिए गए हैं। इस एसयूवी में कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। एसयूवी में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर एसी वेंट्स के साथ ऑटो एसी जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार के टॉप मॉडल में एक वायरलेस चार्जर, एयर प्यूरीफायर, जेबीएल स्पीकर, LED स्कफ प्लेट, एंबिएंट लाइटिंग और पडल लैंप जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।
वर्चुअल सेल्स एडवाइजर
मैग्नाइट को सब्सक्रिप्शन-आधारित मॉडल में भी पेश किया जाता है। इस एसयूवी को निसान के डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए खरीदने का विकल्प भी मौजूद है। निसान इंडिया ने हाल ही में मैग्नाइट एसयूवी को खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के लिए अपनी नई वर्चुअल सेल्स एडवाइजर शुरू करने की घोषणा की है। इस नई पहल के साथ, कंपनी का लक्ष्य कार निर्माता के बिक्री अधिकारियों के साथ रियल-टाइम में बातचीत के जरिए ग्राहकों को एंड-टू-एंड कार खरीदने में मदद पहुंचाना है।