फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Sales: कारों की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार, वित्त वर्ष की पहली छमाही में सेल्स पहली बार 20 लाख यूनिट्स के पार

Wed, 18 Oct 2023 05:42 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Automobile Sector Cars - फोटो : Social Media
यात्री वाहन (पैसेंजर व्हीकल) (पीवी) सेगमेंट ने बाजार में पहली बार वित्त वर्ष 24 की पहली छमाही में 20 लाख यूनिट्स की बिक्री के मील के पत्थर को पार कर लिया। किसी भी वित्तीय वर्ष की पहली छमाही के दौरान यह आंकड़े हासिल नहीं हो सके थे। एसयूवी की मजबूत मांग और तुलनात्मक रूप से सेमीकंडक्टर की बेहतर आपूर्ति के कारण उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है, जिसकी वजह से यह उपलब्धि हासिल हुई है। 

उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार, त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ, अनुकूल सरकारी नीतियों द्वारा सक्षम समग्र आर्थिक विकास के कारण मात्रा और भी बढ़ने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

2 of 6
Automobile Industry - फोटो : Social Media
उद्योग निकाय सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, पीवी का होलसेल डिस्पैच साल-दर-साल 6.88 प्रतिशत बढ़कर H1 FY24 में 2,070,163 यूनिट्स हो गया, जो FY23 की पहली छमाही में 1,936,804 यूनिट्स था। एसयूवी सेगमेंट की अब पीवी बिक्री में हिस्सेदारी लगभग 50 प्रतिशत है। 
विज्ञापन

3 of 6
Bike Plant - फोटो : Twitter
भले ही दोपहिया वाहन खंड में अपेक्षाकृत हायर ओनरशिप कॉस्ट के कारण बाधाएं बनी हुई हैं, लेकिन चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में बिक्री में सालाना आधार पर 4.06 प्रतिशत सुधार हुआ और यह 8,739,406 यूनिट्स हो गई, जो एक साल पहले की अवधि में 8,398,464 यूनिट्स थी।

4 of 6
Commercial Vehicles - फोटो : Tata Motors
वाणिज्यिक वाहन (कमर्शियल व्हीकल्स) (सीवी) सेगमेंट ने वित्त वर्ष 2023 की पहली छमाही में 456,479 यूनिट्स से बढ़कर वित्त वर्ष 2024 की पहली छमाही में 1.88 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 465,063 यूनिट्स दर्ज की।

रेटिंग एजेंसी आईसीआरए के अनुसार, त्योहारी अवधि में स्थिर माल ढुलाई मांग, आर्थिक सुधार और बजटीय आवंटन के अनुरूप बुनियादी ढांचे के खर्च पर सरकार के फोकस के कारण, शेष वर्ष के दौरान सीवी थोक बिक्री मजबूत रहेगी।
विज्ञापन

5 of 6
Electric three wheeler
अप्रैल-सितंबर 2023 की अवधि के दौरान तिपहिया (थ्री-व्हीलर) वाहनों की थोक बिक्री 72.77 प्रतिशत बढ़कर 339,690 यूनिट्स हो गई, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 196,612 यूनिट्स थी।

थ्री-व्हीलर सेगमेंट में बिक्री को उनकी कम परिचालन लागत के कारण, विशेष रूप से ई-कॉमर्स फर्मों और इंट्रा-सिटी लॉजिस्टिक्स खिलाड़ियों से इलेक्ट्रिक मॉडल की उच्च मांग से मदद मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Quadricycle - फोटो : Social Media
FY24 की पहली छमाही में, Q1 FY23 की 290 यूनिट्स की तुलना में क्वाड्रिसाइकिल की 459 यूनिट्स बेची गईं।

सियाम के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि जैसे-जैसे हम त्योहारी सीजन में प्रवेश कर रहे हैं, उद्योग के सभी सेगमेंट आशावादी हैं और अच्छे आंकड़े पेश करने की उम्मीद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "ऑटोमोबाइल क्षेत्र में इस बढ़ोतरी का श्रेय देश की सर्वांगीण आर्थिक वृद्धि को दिया जा सकता है, जो अनुकूल सरकारी नीतियों के माध्यम से भी सक्षम है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें