Car Paint Protection: यदि आपने हाल ही में एक नई कार खरीदी है और उसके नयेपन को बरकरार रखना चाहते हैं, तो आप कार की पेंट को प्रोटेक्ट करने के तरीकों पर विचार कर सकते हैं। एक कार जो नई और अच्छी दिखती है, वह चलाने में अच्छी लगती है। यही नहीं कुछ समय बाद जब आप उसे बेचते हैं तो उसकी रीसेल वैल्यू भी अच्छी मिलती है। यह समय के साथ रखरखाव की लागत को कम करता है और आपकी कार के पेंट को विभिन्न बाहरी तत्वों जैसे गंदगी, धूल, खरोंच, पक्षी की बीट, पत्थर और बजरी आदि से बचाता है।
विज्ञापन
2 of 7
Car Paint Protection
- फोटो : iStock
आपकी कार पेंट की सुरक्षा में मदद के लिए बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन आप क्या चुनते हैं यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आप कहां ड्राइव करते हैं, आप अपनी कार कहां पार्क करते हैं और आप कितना खर्च करने को तैयार हैं। कार की पेंट को सुरक्षित करने के इन तरीकों की लाइफ भी अलग-अलग होती है। यहां हम आपको टॉप-5 कार पेंट प्रोटेक्शन की तरीकों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 7
Car Paint Protection
- फोटो : iStock
कार वैक्स
यह सबसे पुराने और सबसे सस्ते कार पेंट सुरक्षा विकल्पों में से एक है। बाजार में वैक्स (मोम) के विभिन्न रूप उपलब्ध हैं जैसे तरल, स्प्रे और पेस्ट। ये आपकी कार के पेंट को बाहरी तत्वों जैसे गंदगी और मलबे से सतह पर चिपकने से बचा सकते हैं। ये अक्सर एक इंटीग्रेटेड क्लीनर के साथ बेचे जाते हैं। कार वैक्स के साथ सुरक्षा की अवधि कुछ महीनों तक हो सकती है जबकि कुछ प्रीमियम वैक्स दो साल तक चल सकते हैं।
4 of 7
Car Paint Protection
- फोटो : iStock
सिंथेटिक पेंट सीलेंट
कार वैक्स के उलट, सीलेंट मैन-मेड (मानव निर्मित) होते हैं और विभिन्न रसायनों से बने होते हैं। ये कार की क्लियर-कोट फिनिश को चमकदार चमक देते हैं और इसे खरोंच, यूवी किरणों, पेड़ के रस, बजरी आदि से बचाते हैं। रसायनों की उच्च मात्रा की मौजूदगी के कारण, यह सिफारिश की जाती है कि सीलेंट एक पेशेवर द्वारा लगाया जाए और आम तौर पर जब कार नई हो तब इसे लगवाया जाए। कार डीलरों द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले सबसे आम पेंट सीलेंट में से एक टेफ्लॉन कोटिंग है, जो एक साल तक चलता है।
विज्ञापन
5 of 7
Car Paint Protection
- फोटो : iStock
सिरेमिक कोटिंग
यह पेंट सुरक्षा स्प्रे एक हाई सॉलिड कंटेंट (उच्च ठोस सामग्री) का इस्तेमाल करता है जो मोम या सीलेंट जो सतह पर एक हल्की फिल्म बनाता है, उससे उलट आपकी कार के पेंट फिनिश पर एक शेल जैसा कुछ बनाता है। सिरेमिक स्प्रे आपकी कार के पेंट को फटने, फीका पड़ने, टूटने से बचाता है और बाहरी तत्वों से खरोंच को भी रोकता है। इन्हें लगाने के बाद उच्च रखरखाव की आवश्यकता नहीं होती है और ये दो से पांच साल तक चलते हैं, और कुछ मामलों में इससे भी ज्यादा। वाहन के टाइप और कोटिंग की गुणवत्ता के आधार पर इसकी लागत लगभग 10,000 रुपये से 50,000 रुपये तक हो सकती है।
विज्ञापन
6 of 7
Car Paint Protection
- फोटो : iStock
पेंट प्रोटेक्शन फिल्म (पीपीएफ)
क्लियर ब्रा के रूप में भी जानी जाने वाली इस टेक्नोलॉजी में आपकी कार की सतह पर एक अदृश्य यूरेथेन फिल्म लगाना शामिल है। हालांकि इसे कभी भी लगाया जा सकता है, लेकिन इसे नई कार पर लगाना सबसे अच्छा है। यह सबसे टिकाऊ तरीकों में से एक है और उचित देखभाल के साथ वर्षों तक चल सकता है। इसे पूरे वाहन पर नहीं लगाया जाना चाहिए, बल्कि सिर्फ उन पैनलों पर लगाया जाना चाहिए जो टूट-फूट के लिए सबसे ज्यादा संवेदनशील होते हैं। हालांकि, वाहन के टाइप के आधार पर इसके लिए आपको हजारों से कुछ लाख रुपये तक का खर्च आ सकता है।
कार कवर
यदि आप अपनी कार के पेंट की सुरक्षा में बड़ी रकम निवेश करने के लिए तैयार नहीं हैं, तो आपको कार कवर में निवेश करने पर विचार करना चाहिए। यह सुनिश्चित करने के लिए सबसे सस्ते विकल्पों में से एक होगा कि इस्तेमाल में न होने पर आपकी कार को कम से कम नुकसान हो। खुली जगह में पार्क करने पर यह कार के पेंट को अत्यधिक तापमान, बारिश और अन्य बाहरी तत्वों से बचाएगा। सुनिश्चित करें कि कवर अच्छी तरह से फिट बैठता है और इसे कसकर भी लगाया जा सकता है।