फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toyota Prius 2023: टोयोटा ने न्यू-जेनरेशन Prius को किया पेश, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ मिले कई फीचर्स

Thu, 17 Nov 2022 01:32 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Toyota Prius 2023 - फोटो : Toyota
जापानी वाहन निर्माता Toyota (टोयोटा) ने आधिकारिक तौर पर न्यू-जेनरेशन Prius (प्रियस) की तस्वीर और डिटेल्स का खुलासा किया है। नई 2023 Toyota Prius (2023 टोयोटा प्रियस) प्लग-इन हाइब्रिड सेट-अप के साथ-साथ दो अन्य स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन में आएगी। स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड जापान और उत्तरी अमेरिका जैसे बाजारों में पेश किए जाएंगे, जबकि PHEV मॉडल यूरोपीय बाजारों के लिए बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
Toyota Prius 2023 - फोटो : Toyota
नई Toyota Prius की स्टाइल नई bZ फुल-ईवी रेंज से प्रेरित है, जो एक कूपे जैसी डिजाइन है। नया मॉडल मौजूदा मॉडल से छोटा, चौड़ा और छोटा है। हालांकि, केबिन के अंदर ज्यादा जगह बनाने के लिए व्हीलबेस को बढ़ाया गया है। नई Toyota Prius का इंटीरियर bZ4X EV SUV से प्रेरित है, जिसमें एक डेडिकेटेड फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले है। डैशबोर्ड में एक वार्निंग सिस्टम है जो एंबिएंट लाइट्स को फ्लैश करेगी, जो कार के करीब किसी चीज का पता चलने पर ड्राइवर को सचेत करती है। 
विज्ञापन

3 of 5
Toyota Prius 2023 - फोटो : Toyota
यूरोपियन-स्पेक नई 2023 Toyota Prius सिर्फ प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आएगी, जिसमें 2.0-लीटर 4-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 220 bhp का पावर जेनरेट करता है।  Prius के आउटगोइंग मॉडल में हाइब्रिड सिस्टम के साथ 1.8-लीटर मिलता इंजन है जो 121 bhp का पावर जेनरेट करता है। PHEV 13.6kWh की बैटरी के साथ आता है, जिसे पीछे की सीटों के नीचे रखा गया है। इसके पिछले मॉडल की तुलना में नए मॉडल में 50 प्रतिशत ज्यादा फुल-ईवी रेंज की पेशकश करने का दावा किया गया है। यह कार फुल ईवी मोड पर 90 किमी तक चल सकता है। कंपनी Prius PHEV को वैकल्पिक सोलर रूफ पैनल के साथ पेश करेगी।

4 of 5
Toyota Prius 2023 - फोटो : Toyota
स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन 1.8-लीटर और 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आएंगे। पावरट्रेन 194 bhp तक का पावर जेनरेट कर सकता है और दोनों वर्जन टोयोटा की E-Four AWD (ई-फोर एडब्ल्यूडी) टेक्नोलॉजी में आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Toyota Prius 2023 - फोटो : Toyota
नई Prius टोयोटा सेफ्टी सेंस के साथ आती है, जिसमें आगे की तरफ एक मोनोकुलर कैमरा, डिजिटल इनर मिरर के लिए एक रियर-फेसिंग कैमरा और एक इन-व्हीकल ड्राइव रिकॉर्डर है। वाहन में टोयोटा टीममेट सिस्टम भी है जिसमें रिमोट फंक्शन के साथ एडवांस्ड पार्क शामिल है, जो पार्किंग के दौरान Prius को ऑटोमैटिक कंट्रोल कर सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें