TVS Zapplin Hybrid Electric Cruser Bike
कैसी हो बैटरी
सभी लेटेस्ट दोपहिया वाहनों में लीथियम-आयन बैटरी लगी होती है। पुरानी पीढ़ी के वाहनों में लेड-एसिड वाली बैटरियां आती थीं, लेकिन अब उनकी जगह पर लीथियम बैटरियां लाई जा रही हैं। वहीं सरकार ने भी लेड-एसिड वाली बैटरियों को फेम-2 स्कीम से बाहर कर दिया है, यानी कि उन पर सरकार सब्सिडी नहीं देगी। इवोल्ट और एंपियर ने दो तरह के वेरियंट लॉन्च किए हैं। इनमें लेड-एसिड वाले वेरियंट 15 से 25 फीसदी तक सस्ते हैं। वहीं लीथियम आयन बैटरी की लाइफ जहां पांच साल तक होती है, तो लेड-एसिड बैटरी की लाइफ दो साल तक होती है।
कैपेसिटी
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने से पहले बैटरी की कैपेसिटी पर भी गौर करें। कुछ कंपनियां बैटरियों की क्षमता को एंपीयर-ऑवर्स Ah में मापती हैं, तो कुछ kWh किलोवॉट ऑवर्स में मापती हैं। बैटरी की कैपेसिटी जितनी ज्यादा होगी, उसकी ड्राइविंग रेंज उतनी ही ज्यादा होगी।
डेफ्थ ऑफ डिस्चार्ज (DoD)
कुछ ऑटो कंपनियां DoD परसेंटेज देती है, जो बैटरी में स्टोर एनर्जी को बताया है कि आप कितनी बैटरी इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे 80 फीसदी DoD का का मतलब है कि आपको दोपहिया वाहन बैटरी कैपेसिटी का 80 फीसदी ही प्रयोग कर सकता है। लीथियम आयन बैटरियों में 100 फीसदी DoD की उम्मीद की जाती है। इसका मतलब है कि बैटरी को 100 फीसदी तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
बैटरी लाइफ
कंपनियां अपनी बैटरी स्पेसिफिकेशंस के साथ बैटरी की लाइफ साइकिल भी बताती हैं। इससे पता लगाया जा सकता है कि बैटरी की लाइफ कितनी है यानी कि बैटरी को कितनी बार चार्ज किया जा सकता है। हालांकि यह आपके इस्तेमाल पर निर्भर करता है, जैसे किसी बैटरी की चार्जिंग साइकिल 1000 है और आप दिन में दो बार फुल चार्ज करते हैं, तो सालभर में 730 बार चार्जिंग कर लेते हैं। इसका मतलब ये है कुछ समय बाद आपको बैटरी बदलने की जरूरत पड़ेगी।
बैटरी वारंटी
किसी भी इलेक्ट्रिक वाहन के लिए बैटरी सबसे जरूरी और कीमती हिस्सा होता है। कई कंपनियां बैटरी पैक पर अतिरिक्त वारंटी भी देती हैं। बैटरी पर वारंटी समय और दूरी के हिसाब से दी जाती है। जैसे कंपनियां पांच साल या एक लाख किमी की वारंटी देती हैं। अगर बैटरी पांच साल पहले से 100 फीसदी चार्ज होने की बजाय 80 फीसदी होती है, तो उसे वारंटी के तहत बदला जा सकता है। अगर आपके वाहन की रेंज 100 किमी है, तो आपकी बैटरी 80 किमी तक ही दूरी तय करेगी।