Maruti car Showroom
- फोटो : Justdial
ग्राहक भी हुए जागरूक
सरकार भविष्य में Bharat NCAP (न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) क्रेश टेस्ट भी शुरू कराने की तैयारी कर रही है। विदेश में लगभग हर देश में ये टेस्ट लागू हैं, जहां इन्ही टेस्ट के मुताबिक गाड़ियों को रेटिंग्स दी जाती हैं। नए सुरक्षा मानकों में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, स्पीड वार्निंग सिस्टम, सीट बेल्ट रिमाइंडर और एयरबैग्स जैसे फीचर शामिल थे। भारत में फिलहाल मिलने वाली सभी गाड़ियों में ये फीचर आते हैं। वहीं ग्राहक भी अब सुरक्षा पहलुओं को लेकर जारूक हो गए हैं। इससे पहले ग्राहक केवल माइलेज, कीमत और ब्रांड पर ही ध्यान देते थे, वहीं अब नई कार खरीदने के दौरान सेफ्टी फीचर्स के बारे में भी पूछते हैं और उन्हें प्राथमिकता देते हैं।